पंजाब की महिलाओं को दिया धोखा – राजनीति में सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड केजरीवाल : पंजाब कांग्रेस का आप सरकार पर हमला

by
नई दिल्ली।  काग्रेस की पंजाब इकाई ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल परल चुनावी वादे के नाम पर राज्य की महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि केजरीवाल राजनीति में “सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड” है।  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश के कुछ अन्य नेताओं ने यहां विजय चौक में केजरीवाल के खिलाफ मार्च किया।
             उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं जिन पर “पंजाब में महिलाओं को देकर धोखा, झूठे मांग रहे हैं दिल्ली में मौका” तथा कुछ और नारे लिखे थे। उन्होंने ” केजरीवाल फर्जीवाल” के नारे भी लगाए। इस मार्च में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा कुछ अन्य नेता भी शामिल हुए। माकन ने एक बार फिर कहा कि केजरीवाल “फर्जीवाल और राष्ट्र विरोधी” हैं।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वडिंग ने संवाददाताओं से कहा, “आप की सरकार ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे। पंजाब में आप की सरकार बने हुए तीन साल होने को हैं। लेकिन आज पंजाब के लोग इन वादों के पूरे होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनता ने चुनावों में इनके वादों पर भरोसा करते हुए इन्हें बहुमत दिया था।”
उन्होंने कहा, ” आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि वे पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देंगे। अब ऐसा ही वादा दिल्ली की महिलाओं से किया है। लेकिन जब इन वादों पर केजरीवाल जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया कि वे यह पैसा कहां से लाएंगे, इसका बजट कहां से आएगा?”
वडिंग ने कहा कि केजरीवाल पर दिल्ली को भरोसा नहीं करना चाहिए। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राजनीति में सदी का सबसे बड़ा फ्रॉड अरविंद केजरीवाल है। उन्होंने कहा, ” पंजाब में आप की सरकार को तीन साल होने को हैं और हमारे यहां आजतक महिलाओं को एक रुपया नहीं दिया। अब केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए देने की बात कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली की महिलाओं और लोगों से मेरी गुजारिश है कि आपको आप के झांसे में नहीं आना है क्योंकि इन्होंने न तो पंजाब में रुपये दिए और न दिल्ली में देंगे।” बाजवा ने कहा कि दिल्ली की जनता को कांग्रेस को मौका देना चाहिए क्योंकि शीला दीक्षित के नेतृत्व में किए गए विकास का ट्रैक रिकॉर्ड उसके पास है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर में भारी बारिश से 7 लोगों की मौत; मुख्यमंत्री मान ने दिए 28 लाख

सांसद डॉ. राज ने प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा सौंपा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पिछले कुछ दिनों से होशियारपुर में हो रही भारी बारिश के कारण हज़ारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और सात...
article-image
पंजाब , समाचार

22वीं राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता : सिम्बली, खालसा कॉलेज माहिलपुर, इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने फाइनल में किया प्रवेश

 गांव और कॉलेज क्लब श्रेणियों की फाइनल प्रतियोगिताएं 11 तारीख को की जाएंगी आयोजित गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की ओर से बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के ओलंपियन...
article-image
पंजाब

6वां हिमालय–हिंद महासागर राष्ट्र समूह (एच. एच.आर. एस) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 का भव्य शुभारंभ

वसुधैव कुटुम्बकम् ही वैश्विक शांति और सह-अस्तित्व का एकमात्र स्थायी मार्ग है” — डॉ. इन्द्रेश कुमार जी नई दिल्ली/दलजीत अज्नोहा : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में आज 6वें हिमालय–हिंद...
Translate »
error: Content is protected !!