करोड़ों का पानी मोटर सायकिल और कार से ढोया- सरकारी संरक्षण प्राप्त कांग्रेस नेता व ठेकेदारों को बचा रही सरकार : जयराम ठाकुर

by
जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को दी बधाई
एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि सुक्खू सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं। अब पानी घोटाला चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ़ जलशक्ति विभाग के मंत्री उप मुख्यमंत्री चंद अधिकारियों पर कारवाई कर मामला दबाने में लगे हुए हैं वहीं मुख्यमंत्री उन सरकारी संरक्षण प्राप्त ठेकेदारों और कांग्रेस नेताओं को बचाने में लगे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री गला फाड़ फाड़ कर सुक्खू सरकार का दामन पाक साफ़ होने का दावा कर रहे थे और इधर उनके अपने विभाग में स्कूटर पर पानी ढोकर करोड़ों का घोटाला हो गया। लोगों को पानी पिलाने के नाम पर सत्ता के संरक्षण में फर्जी बिल तैयार कर सरकारी खज़ाने की लूट होती रही और सरकार सोती रही।
उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में और भी चर्चित घोटाले हुए लेकिन सत्ता के संरक्षण में बिना सड़को कें टैंकर दौड़ाने और पानी की ढुलाई में कार और मोटर साइकिल का इस्तेमाल करने वाला इकलौता राज्य बन गया। पहली बार शिमला के ठियोग में हुए लगभग सवा करोड़ रुपए के पानी आपूर्ति घोटाले मामले में स्कूटर और मारूति कारों पर पानी की आपूर्ति की गई। इसमें आरटीआई के माध्यम सभी वाहनों के नंबर और लोगों के नाम भी उजागर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तो कार्रवाई की है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री घोटाले में अधिकारियों के साथ संलिप्त कांग्रेस नेता और ठेकेदारों को बचाने में लगे हुए हैं। इस कृत्य के लिए उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश में दो साल से इस प्रकार की घटनाएं घटित हो रही हैं लेकिन प्रदेश में सरकार का संरक्षण प्राप्त ठेकेदार दनदना रहे हैं और गलत तरीके से कार्य करते हुए पैसे कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी है। हिमाचल में सिर्फ लूट मची हुई है। सरकार विकास कार्य कर ही नहीं पा रही है जबकि कई विभागों में सिर्फ बिल बनाकर सरकारी खज़ाना लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के मामलों की तह तक जाने की कोशिश कर रही है ताकि इनके कारनामें उजागर हो सके। ऐसा कोई विभाग नहीं है जिसमें गोलमाल नहीं हुआ हो। उद्योग, वन, पर्यटन, स्वास्थ्य और कृषि विभाग में कई तरह की धांधलियां होने की शिकायतें आ रही हैं लेकिन इस सरकार से जांच की मांग करना ही गुनाह हो गया है। जो आवाज़ उठाता है उसी के ख़िलाफ़ मामले दर्ज किये जा रहे हैं। यहां तक कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया को भी निशाना बनाकर मामले दर्ज कर उन्हें डराने का काम किया जा रहा है। हमने पहले ही इनके कारनामों का कच्चा चिट्ठा राज्यपाल महोदय को सौंपा है। अब आम आदमी भी इनके कामों की आर टी आई से सूचना लेकर खुलासे कर रहे हैं जो चिंताजनक और बेहद हैरानीजनक है। सरकार की लोकप्रियता रसातल में जा चुकी है।
जयराम ठाकुर ने संगठनात्मक जिला मंडी और सुंदरनगर में आयोजित संगठन पर्व जिला अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया और मंडी से निर्वाचित निहालचंद शर्मा और सुंदर नगर से पूर्व विधायक हीरालाल को पुनः नया दायित्व मिलने पर मिलकर बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि प्रदेश के नौ संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष का चयन हो चुका है इसमें सोलन से रत्न पाल सिंह, कुल्लू से अमित सूद चंबा से धीरज नरयाल, पालमपुर से रागनी रकवाल, लाहौल स्पीति से रिंग जिन हरियाप्पा, सिरमौर से धीरज गुप्ता, देहरा से अजय खट्टा को दायित्व दिया गया है। उन्होंने सभी को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश में भाजपा को नई ऊंचाई तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी के अनुभव और कार्य कुशलता से प्रदेश के संगठन को मजबूती मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

55 करोड रुपए के किए लोकार्पण व शिलान्यास : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान की उपस्थिति में बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस का किया शुभारंभ

ऊना, 20 नवम्बर – प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 10 महीनों के दौरान किए गए प्रयासों की बदौलत वर्तमान में बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी विकास परियोजनाएं जमीनी स्तर पर दिखने जा रही हैं। इसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता : ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त

खजियार में बूथ लैवल अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों तथा मतदाताओं से की वार्ता एएम नाथ। चम्बा :  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा यहां मतदाताओं की संख्या 100 करोड़ है। देश में लगभग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कड़े कदम उठाए भारत सरकार : डा. रमन घई

होशियारपुर l दलजीत अजनोहा : यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के प्रति रोष प्रगट करने के लिए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!