बहू की मौत – स्कूटी सवार सास-बहू को बस ने कुचला : आरोपी चालक बस छोड़कर फरार

by
 अबोहर :  सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यहां एक बस ने स्कूटी पर जा रही सास-बहू को कुचल दिया। हादसे में बहू की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर में अबोहर की हनुमानगढ़ रोड पर हुआ है।
यहां एक निजी बस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी सास बुरी तरह से घायल हुई है। घटना का पता चलते ही घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। वहीं मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया गया। थाना नं. 2 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
                जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ रोड ढाणी दादा निराणियां निवासी परमेश्वरी देवी (50) अपनी बहू विमल (30) के साथ स्कूटी पर सवार होकर शहर की ओर आ रही थी। जब यह दोनों बाईपास ओवर ब्रिज के नजदीक मलूकपुरा नहर के पुल पर पहुंची तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से विमल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी सास घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार यात्री भी वहां से चले गए। घटना का पता चलते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे।
घटना का पता चलते ही संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला और मोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला परमेश्वरी देवी का एक पैर बुरी तरह से कुचला गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र : खन्ना कहा, डेरा मुखी संत निरंजन दास अध्यात्म से जोड़ने के साथ साथ कर रहे जनकल्याण

होशियारपुर, 6 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां लोगों की श्रद्धा का केंद्र है जहाँ डेरा मुखी संत निरंजन दास जी लोगों को न केवल अध्यात्म से...
article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति : रायत बाहरा यूनिवर्सिटी और ‘आप’ के मंच से मनीष सिसोदिया का आह्वान, प्रदेश में बनेगी विश्व स्तरीय शिक्षा व्यवस्था

रोहित जसवाल । होशियारपुर: रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के सहयोग से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य राज्य स्तरीय शैक्षणिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए। टूर्नामैंट के समापन...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल भारटा के विद्यार्थियों को बलजिंदर मान ने स्टेशनरी भेट की

माहिलपुर  – सरकारी मिडल स्कूल भारटा-गनेशपुर के मुख्य अध्यापक बलजिंदर मान ने नए सैशन पर स्कूल के पचास विद्यार्थियों को स्टेशनरी भेट की। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी...
Translate »
error: Content is protected !!