सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल- शिमला में दो थानों में अलग अलह मामले दर्ज

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में शिमला शहर के दो थानों में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं।  थाना सदर में कांग्रेस नेता सुरेश कुमार ने शिकायत दी कि दिनेश नाम के व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उसने कांग्रेस को राजनीतिक दल नहीं बल्कि छिपा हुआ आतंकवादी मुस्लिम संगठन बताया।
सुरेश ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की टिप्पणियां कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के इरादे से की गई हैं। दिनेश ने जानबूझकर अलग-अलग पोस्ट में ऐसी ही टिप्पणियां दोहराईं।  इससे न केवल पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची बल्कि समाज में दुश्मनी और घृणा को बढ़ावा मिला। पुलिस अब इंटरनेट मीडिया पर फैलाई गई टिप्पणियों के डिजिटल प्रमाणों की जांच कर रही है।
वेब पोर्टल पर किए आपत्तिजनक पोस्ट : दूसरी ओर थाना छोटा शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डाक के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत पहली जनवरी 2025 को खुफिया विभाग और पुलिस कार्यालय के माध्यम से  प्राप्त हुई थी। शिकायत के अनुसार एक वेब पोर्टल पर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए। इन पोस्ट को मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की छवि धूमिल करने की नीयत से बनाया बताया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन पोस्ट में मुख्यमंत्री और सरकार की नीतियों को लेकर भ्रामक और अपमानजनक सामग्री अपलोड की गई थी। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मंगलवार को बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को ‘वाई’ श्रेणी की केंद्र सरकार ने करवाई वीआईपी सुरक्षा मुहैया : 2 भाजपा में शामिल हो चुके

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है जिसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे। सूत्रों ने वीरवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांगढ़ पंचायत के प्रधान को ट्रक ने कुचला : इलाज के दौरान मौत

रोहित जसवाल।  ऊना :  मेहतपुर बाजार में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में बांगढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार सड़क किनारे खड़े होकर फोन...
article-image
पंजाब

पुलिस लगाएगी मैरिज पैलेसों के बाहर नाके : ड्रिंक एंड ड्राइव से हादसे रोकने को सीएम के आदेश

चंडीगढ़। पंजाब में ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाले हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने गृह विभाग को आदेश दिए हैं कि पंजाब के सभी मैरेज पैलेस के बाहर पुलिस...
article-image
पंजाब

सजा सुनने के बाद दूसरी मंजिल से कूदा आरोपी : अदालत द्वारा लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में सात साल की कैद की सुनाई थी सजा

मानसा : स्थानीय अदालत द्वारा लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में एक युवक को सात साल की कैद की सजा सुनाए जाने के बाद, उसने कोर्ट की दूसरी मंजिल...
Translate »
error: Content is protected !!