भड़के पिता…अमृतपाल पर UAPA लगने पर, बोले- मेरे बेटे की छवि खराब करने की कोशिश

by
अमृतसर। असम के जेल में बंद गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में नामजद डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए और अमृतपाल सिंह की छवि खराब करने के लिए उनके बेटे पर UAPA लगाया गया है।
उन्होंने कहा, “यह सभी राजनीतिज्ञ जानते हैं कि अगर अमृतपाल सिंह बाहर आ गया तो उनकी सीटें खतरे में पड़ जाएंगी। पहले भी उस पर NSA लगाकर उसको जेल में रखा गया है,अब उस पर UAPA लगा दिया गया है।मैं भारत सरकार और भारतीय एजेंटों से पूछना चाहता हूं कि आप बिना पूछे और जांच किए उस पर केस कैसे लगा सकते हैं। जब से वारिस पंजाब के चीफ अमृतपाल चुनाव जीतकर सांसद बना हैं,तब से राजनीति द्वारा अमृतपाल सिंह को रोकने के लिए किसी न किसी तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस तरह की हरकतों की वजह से सरकार का चेहरा जनता के सामने बेपर्दा हो गया है।”
यूएपीए लगाने के बाद बढ़ जाएंगी अमृतपाल की मुश्किलें :   वारिस पंजाब संस्था के पूर्व वित्तसचिव और पंथक संगठनों से जुड़े गुरप्रीत सिंह हरी ने हत्याकांड में नामजद डिब्रूगढ़ जेल में बंद श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह व विदेश में बैठे आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला समेत अन्य सभी आरोपियों पर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा भी लगा दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह हरी की पिछले साल 9 अक्टूबर को मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी और इस केस की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सांसद अमृतपाल सिंह खालसा व आंतकी अर्श डल्ला को भी नामजद किया था। इस केस में पुलिस द्वारा हत्या करने वाले दोनों शूटरों,रेकी करने वाले 3 आरोपियों के अलावा उनका साथ देने वाले सह आरोपी भी पकड़े जा चुके है जोकि इन दिनों न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। अब एसआईटी ने इस केस में यूएपीए की धारा भी लगा दी है जिसके बारे में अदालत को लिखित रूप में जानकारी दी गई है। यूएपीए लगने के बाद पहले ही एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह खालसा की मुश्किलें बढ़ जाएगी।
इस मामले में एसपी फरीदकोट जसमीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने जांच में सामने आए तथ्यों पर केस के आरोपी अमृतपाल सिंह व आतंकी अर्श डल्ला समेत अन्य आरोपियों पर यूएपीए की धारा लगाई गई है जिसके बारे में नियमों के मुताबिक अदालत को भी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि केस के अभी जांच अधीन होने के कारण इससे ज्यादा कोई और जानकारी को साझा नहीं किया जा सकता। एसपी फरीदकोट ने इस बारे कहा है कि 159 नम्बर मामले में तथ्यों के आधार पर UAPA की बढ़ोतरी की गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा से लौटा. दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार : शादी के बाद पत्नी को कनाडा बुलाने के नाम पर 30 लाख रुपए मांगने का आरोप

नई दिल्ली : पंजाब के जालंधर से गई नूरमहल थाने की पुलिस ने पत्नी को धोखा देने वाले  एनआरई  पति को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।  एनआरई  पति कनाडा भागने की फिराक में...
article-image
पंजाब

स्कूल के समीप सीवरेज के गंदे पानी ने तालाब का रूप धारण किया : इसी रोड पर हस्पताल जाने वाले मरीजों और स्कूल जाने वाले छात्रों को आती दिक्कत

गंदे पानी से कोई भी घातक बीमारी बच्चो को कर सकती है ग्रस्त, गणमान्य लोगों को ओर से तुरंत सीवरेज डालने की मांग की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल व सतलुज अस्पताल...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न : पीयूएसएसजीआरसी के आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट के तौर पर पुरस्कृत

होशियारपुर।   स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न हुआ। अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान भैणी ने अपनी गायकी से उपस्थिति...
article-image
पंजाब

हिमाचल की साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण से सताए लोगों का शिष्टमंडल डीसी को मिला

होशियारपुर : पंजाब की सीमा के साथ हिमाचल के जिला ऊना के गांव गोंदपुर में चल रही साबुन एवं रिफाइनरी के प्रदूषण से सताए पंजाब के इलाका बीत के गांवों का शिष्टमंडल ‘लोग बचाओ...
Translate »
error: Content is protected !!