4 पेटी शराब रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 10 जनवरी  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध घर में 4 पेटी शराब रखने के आरोप में 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर है जबकि आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। दर्ज मामले अनुसार एएसआई ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ झुंगीया अड्डे पर भट्ठे के पास नाकाबंदी की हुई थी तो इस दौरान मुखबिर ने इतलाह दी कि कुलदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी बारापुर अपने घर में शराब वेचने का धंधा करता है और अगर अभी छापेमारी की जाए तो भारी मात्रा में शराब बरामद की जा सकती है। इस सूचना पर एएसआई ओंकार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ छापेमारी की तो कुलदीप सिंह के घर मे पशुओं के लिए रखी तूड़ी में 4 पेटी शराब बरामद की गई और इस दौरान कुलदीप सिंह वहाँ से फरार हो गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

फार्मा कंपनी के लकी ड्रॉ में सविता ने जीती 5 लाख की कार : कंपनी अब तक 100 से अधिक कर्मचारियों को दे चुकी है गाड़ियां

चंडीगढ़। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए चंडीगढ़ की एक फार्मा कंपनी ने लकी ड्रॉ के जरिए महिला कर्मचारी को कार का तोहफा दिया। बुधवार को निकाले गए ड्रॉ में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में विदाई समारोह आयोजित किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी छात्रों ने अपने...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर का वार्षिक समागम 27 मार्च को होटल पिंक रोज में होगा

गढ़शंकार। दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर की तरफ से मेजर सिंह मौजी पुस्तकालय में कवि दरबार सभा के अध्यक्ष पवन भमियां की अध्यक्ष्ता में करवाया गया। जिसमें देव थरीके वाला, लता मंगेशकर, अमरजीत सिंह गुरदासपुरी...
Translate »
error: Content is protected !!