किसान संगठनों की एकता के लिए हुई बैठक रही बेनतीजा , अब 18 जनवरी को होगी बैठक

by
संगरूर, 13 जनवरी :   संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और शंभू और खनौरी सीमा पर दो मंचों संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बीच एकता को लेकर आज पातड़ा के गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में बैठक हुई। बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने के कारण अब अगले दौर की बैठक 18 जनवरी को होगी।
गौरतलब है कि किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल चलती बैठक से उठकर चले गए। उन्होंने बाहर खड़े पत्रकारों से भी बात नहीं की। हालांकि, आज की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता चौधरी युद्धवीर सिंह , जोगिंदर सिंह उगराहां, रमिंदर सिंह पटियाला, बलबीर सिंह राजेवाल, मनजीत सिंह धनेर, दर्शन पाल, युद्धवीर सिंह, अभिमानियो कोहाड़, सरवन सिंह पंधेर, इंदरजीत सिंह कोट बुड्ढा, लखविंदर सिंह औलख, सुखजिंदर सिंह हरदो झंगी आदि शामिल हुए और अगले संघर्ष की रूपरेखा पर चर्चा की।
बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के दोनों गुटों के राजनीतिक और गैर-राजनीतिक किसान नेताओं की बैठक में
एकजुट होकर लड़ने का फैसला किया गया और यह भी निर्णय लिया गया कि किसान संगठन का कोई भी नेता हो, वह एक दूसरे के खिलाफ कुछ नहीं कहेगा। किसान नेताओं ने कहा कि अब सभी मिलकर संघर्ष करेंगे और 18 जनवरी को होने वाली किसान संगठनों की बैठक में अगले संघर्ष की रणनीति की घोषणा की जाएगी।
किसान संगठनों के संयुक्त मंच की सुबह 12 बजे से शुरू हुई संयुक्त मंच की बैठक में किसान मोर्चा के सभी नेता मौजूद रहे और इसी बैठक में एसकेएम के बलबीर सिंह राजेवाल भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रमुख नेता भी शामिल थे लेकिन बलवीर सिंह राजेवाल अचानक वे इस बैठक को बीच में ही छोड़कर चले गए। इस संबंध में उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की, जबकि किसान संगठनों के अन्य नेताओं ने बताया है कि बलवीर सिंह राजेवाल को कुछ जरूरी काम था, जिसके चलते उन्हें जाना पड़ा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का गुरप्रीत सिंह को भी एफबीआई ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध मामले में किया वांछित घोषित

चंडीगढ़, 31 जुलाई । फरवरी, 2025 में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए पंजाब के अमृतपाल सिंह को वांछित घोषित करके तस्वीर जारी करने के बाद अब अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई...
article-image
पंजाब

आरटीआई के जरिए मांगी जा रही जानकारी पंजाब सरकार देने में आनाकानी कर रही : नवजोत सिद्धू ने राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात क्र लगाया आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू सोमवार को राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर, एक्साइज के साथ-साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में 9 वार्डों के लिए भरे गए कुल 39 पर्चे

एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मई :  नगर परिषद सुजानपुर के 9 वार्डों के लिए कुल 39 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने प्रदेश में लगा रखा है स्वास्थ्य सुविधाओं पर पहरा, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे लोग : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जी पहले जो अस्पताल हैं उन्हें दवाएं दे दो, फिर प्रदेशवासियों को बहलाओ आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान...
Translate »
error: Content is protected !!