आरटीआई के जरिए मांगी जा रही जानकारी पंजाब सरकार देने में आनाकानी कर रही : नवजोत सिद्धू ने राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात क्र लगाया आरोप

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू सोमवार को राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की है। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर, एक्साइज के साथ-साथ आरटीआई के जरिए मांगी जा रही जानकारी नहीं देने का मुद्दा उठाया। सिद्धू ने राज्यपाल को अवगत कराया किया राज्य में आरटीआई के जरिए मांगी जा रही जानकारी को पंजाब सरकार उपलब्ध नहीं करा रही है। सरकार जानकारी देने में आनाकानी कर रही है।
दरअसल, सिद्धू ने कुछ दिन पहले पंजाब सरकार से एयरक्राफ्ट और सरकारी चॉपर पर आए खर्चे की डिटेल मांगी थी जो उन्हें नहीं दी गई। इसी को लेकर सिद्धू आज राज्यपाल के पास पहुंचे हुए थे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद सिद्धू ने आरोप लगाया कि सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और राज्य के सभी मुद्दों पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है
कांग्रेस नेता ने राज्य की एक्साइज पॉलिसी पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कहती थी कि एक्साइज से राज्य की आमदनी बढ़ाई जाएगी, लेकिन सरकार ने अभी तक इसे लेकर कुछ नहीं किया है।सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर लोगों के साथ वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया।
केबल और ट्रांसपोर्ट पर चुनिंदा लोगों का कब्जा: वहीं, राज्यपाल के सामने लैंड माफिया के मुद्दे को उठाते हुए सिद्धू ने कहा कि राज्य के लोग अभी भी जस्टिस कुलदीप सिंह की रिपोर्ट के अमल का इंतजार कर रही है। पंजाब में केबल और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पर कुछ चुनिंदा लोगों का कब्जा हो गया है।
पंजाब की एक्साइज पॉलिसी पर सवाल उठे चुके हैं सिद्धू : कांग्रेस नेता ने हाल ही में पंजाब की एक्साइज पॉलिसी का मुद्दा भी उठाया था। पटियाला के अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिद्धू ने कहा था कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य में शराब की बिक्री के लिए कॉर्पोरेशन बनाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है, लगता है मुख्यमंत्री शराब ठेकेदारों के दबाव में आ गए हैं।
कॉर्पोरेशन नहीं होने की वजह से राज्य को नुकसान: तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना का हवाला देते हुए कहा था कि इन राज्यों में शराब की बिक्री के लिए कॉर्पोरेशन है और ये राज्य हजारों करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।पंजाब में शराब बिक्री के लिए कोई कॉर्पोरेशन नहीं होने की वजह से यह राज्य केवल चार से साढ़े चार हजार करोड़ रुपए कमाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा माता मनसा देवी परिसर में ठंडे एवं मीठे पानी की छबील आज

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : पंचकुला, 23 मई : भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के उद्देश्य से अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा माता मनसा देवी मंदिर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अस्वस्थ महसूस होने के बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नियमित चिकित्सा जांच के लिए आज गुरुवार (26 सितंबर) सुबह मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह खबर उन अपुष्ट रिपोर्टों के बाद आई है, जिनमें...
article-image
पंजाब

शहीद हुए दविंदर सिंह सिद्धू के भतीजे को डीएसपी नियुक्त करने का हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को श्रीलंका में 1989 के ऑपरेशन पवन के दौरान शहीद हुए दविंदर सिंह सिद्धू के भतीजे को डीएसपी नियुक्त करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!