14 साल की नाबालिग संग दरिंदगी : समोसे लेने गई, फिर बनी हवस का शिकार

by
लुधियाना :  समोसे लेने बजार गई किशोरी के साथ उसके परिवार के जानकार ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में फिलहाल थाना डिवीजन नंबर 7 में पीड़िता की मां के शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल लुधियाना के एक थाने में महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। उनके मुताबिक जगदीशपुरा के रहने वाले अशरफ बेग ने उसकी 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव केसरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गत नौ जनवरी को उसकी 14 साल की बेटी समोसे लेने के लिए बाजार गई थी। वहां पर आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और कहीं सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के बाद एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अधेड़ उम्र के आदमी ने बनाया हवस का शिकार
वहीं, इसके अलावा पंजाब के तरनतारन जिले के खडूर साहिब मे अधेड़ उम्र के शख्स ने अपनी ही भतीजी की दोस्त को अपने हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने अपनी भतीजी के साथ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली उसकी 13 साल की सहेली के साथ दुष्कर्म किया है। ये सब उसने तब किया जब पीड़िता आरोपी की भतीजी से मिलने के लिए उसके घर पहुंची थी। तब आरोपी ने गेट खोला और उसे एक कमरे में ले जाकर बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता घर नहीं पहुंची तब जाकर उसके परिवार वाले सहेली के घर पहुंचे। तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*14 वारदातों में शामिल आरोपी पुलिस मुकाबले में घायल, गिरफ्तार किए दूसरे आरोपी पर भी 9 मामले है दर्ज

इन लोगों द्वारा पिछले दिनों गांव भाम में मनी चेंजर की दुकान पर की थी वारदात *इन लोगों की तलाश के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें विभिन्न पहलुओं पर कर रही थी गहन...
article-image
पंजाब

राधा कृष्ण मंदिर गढ़शंकर में गुरु पूर्णिमा श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर, 21 जुलाई: परमुख देविका सविता लंब की रहनुमाई में राधा कृष्ण मंदिर गढ़शंकर में राम शरणम गढ़शंकर की और से आज गुरु पूर्णिमा दिवस सुबह 8 से 11 बजा के बीच मनाया गया।...
article-image
पंजाब

मनीला में पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ : रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेशों में गए पंजाबी आए दिन घटनाओं को शिकार हो रहे हैं। पंजाब के खन्ना से फिलीपींस गए युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले किए, 16 निर्दोष लोगों की मौत हुई : भारत ने जवाब दिया: कर्नल सोफिया

पाकिस्तान के खिलाफ सिंदूर ऑपरेशन को लेकर गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।  इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!