राहुल चौहान ने संभाला नगर निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार

by
हमीरपुर 14 जनवरी। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने मंगलवार को नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल लिया। वह नगर निगम हमीरपुर के पहले आयुक्त बने हैं।
प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए थे। वरिष्ठ एचएएस अधिकारी राहुल चौहान अभी जिला हमीरपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात हैं और जिला के उपायुक्त अमरजीत सिंह के 31 जनवरी तक टेªनिंग पर मसूरी जाने के उपरांत कार्यवाहक उपायुक्त के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।
मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार संभालने पर राहुल चौहान का निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया तथा उन्हें विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपी शिवा परियोजना के तहत क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र जाच्छ का सहयोग लेने की संभावनाओं पर किया मंथन : केवल सिंह पठानिया

नाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर मुख्य गेट निर्माण का दिया आश्वासन एएम नाथ।  नूरपुर, 23 अगस्त। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, जाच्छ का दौरा किया।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम का मानवीय चेहरा: ढाबे पर नींबू पानी पीने रुके मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला :  राजनीति की आपाधापी, सुरक्षा का कड़ा पहरा और वीआईपी कल्चर के बीच जब कोई बड़ा राजनेता आम आदमी के बीच सहज रूप से खड़ा हो जाता है, तो वह पल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यायपालिका के लिए बजट की कमी का मामला दुर्भाग्यपूर्ण, गंभीरता दिखाएं सरकार : जयराम ठाकुर

स्वास्थ्य सुविधाओं वाले जाइका प्रोजेक्ट में केंद्र की हिस्सेदारी को लेकर श्वेत पत्र जारी करें सरकार भरमौर पीडब्लूडी एक्सईएन कार्यालय से वायरल वीडियो खोल रहा है व्यवस्था परिवर्तन की पोल एएम नाथ। सोलन :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में जितना नशे का कारोबार व गुंडागर्दी हो रही : विधायक त्रिलोक जमवाल का उन सभी को खुला समर्थन मिल रहा

बिलासपुर : भाजपा विधायक पर नशा माफिया को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए बिलासपुर से पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में जितना भी नशे का कारोबार...
Translate »
error: Content is protected !!