फंस गई  सैफ अली खान की नौकरानी : पुलिस को मिला ऐसा चौंकाने वाला सुराग

by
मुंबई  :  बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके घर में चाकू से हमला किया गया, जिससे एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद, सैफ अली खान को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सैफ पर हमला तब हुआ जब वे अपने घर की नौकरानी और हमलावर के बीच हो रही झड़प के बीच में कूद गए। इस मामले में पुलिस को संदेह है कि हमलावर का संबंध नौकरानी से भी हो सकता है, जिसने हमलावर को घर में घुसने का रास्ता दिया हो।
पुलिस को नौकरनी पर शक :   मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, “हमें शक है कि घर की नौकरानी ने आरोपी को अंदर आने दिया और किसी कारणवश उनके बीच झगड़ा हुआ। आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस नौकरानी से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए सात टीमें काम कर रही हैं।” जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया गया था, लेकिन वह किसी तरीके से भागने में सफल रहा।
हमले के दौरान सैफ अली खान को लगे छह घाव  :  हमले के दौरान सैफ अली खान को छह घाव लगे, जिनमें से दो घाव गहरे थे, जो उनकी गर्दन और रीढ़ के पास थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला रात करीब 2:30 बजे हुआ था, जब एक अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुसा और चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और अभिनेता को सुबह 3:30 बजे लीलावती अस्पताल भेजा।
सैफ की हुईं सर्जरी
डॉक्टरों के मुताबिक, सैफ की सर्जरी में गंभीर चोटों का इलाज किया गया। सैफ की रीढ़ की हड्डी में चाकू फंसा था, जिससे वक्षीय रीढ़ में गहरी चोट आई थी। सर्जरी के बाद, डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान के बाएं हाथ और गर्दन पर भी दो गहरे घाव थे, जिन्हें प्लास्टिक सर्जरी टीम ने ठीक किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सबको समान शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता, शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – विक्रमादित्य सिंह

 विक्रमादित्य सिंह ने ओखरू स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत विजेता एवं उपविजेता टीमों को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला 11 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभाजन हमारे इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी, लाखों की हत्या, करोड़ों का निर्वासन : जयराम ठाकुर

सुंदरनगर और बल्ह में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश में चार लाख घरों में तिरंगा लगाएगी भाजपा : राकेश जम्वाल एएम नाथ। मण्डी/सुंदरनगर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 83 हिम तेंदुए, राज्यव्यापी दूसरी गणना में हुआ खुलासा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में हिम तेंदुओं की संख्या 83 है। यह जानकारी राज्य के वन विभाग के वन्यजीव प्रकोष्ठ ने 17 अक्टूबर 2025 को जारी अपने बयान में दी। यह...
Translate »
error: Content is protected !!