रात को भगाकर ले जा रहा था : हो गई सुबह, प्रेमिका का चेहरा देखा तो उड़ गए होश

by
सुरीर। एक युवक की इंटरनेट मीडिया पर युवती से बातचीत और फिर दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। अलग दुनिया बसाने का सपना पूरा करने लिए युवती प्रेमी के साथ घर से भाग निकली। रास्ते में युवती का चेहरा देखा तो प्यार का जुनून उतर गया।
युवक ने प्रेमिका को उसके घर भिजवाने के लिए सुरीर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सादाबाद पुलिस दोनों को साथ ले गई।
यह है पूरा मामला :  हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र की एक युवती ने चेहरा बदल कर इंटरनेट मीडिया के एक प्लेटफार्म पर अकाउंट बना रखा है। बातचीत के दौरान पटेल नगर दिल्ली निवासी युवक से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाकर एक-दूसरे के होने के वादे कर लिए।
रास्ता भटकते हुए पहुंचे मांट :  प्यार के जुनून में युवती प्रेमी युवक के साथ घर से भागने को तैयार हो गई। शनिवार को प्रेमी युवक दिल्ली से सादाबाद पहुंच गया। मौका पाकर युवती भी घर से भाग कर प्रेमी युवक के पास आ गई। रात में दोनों रास्ता भटकते हुए मांट के पास पहुंच गए। तब तक सुबह हो गई।
एक झटके में उतर गया प्यार का जुनून :  प्रेमी ने प्रेमिका का चेहरा देखा तो उसके होश उड़ गए। प्यार का जुनून उतर गया। उसने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर जो फोटो लगा है, उससे युवती का चेहरा बिल्कुल अलग है। रविवार दोपहर प्रेमी युवक कोतवाली सुरीर पहुंच गया। पुलिस को बताया, युवती उसके साथ भाग कर आई है। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। युवती को उसके घर भिजवाने को कहा।
पूछताछ में युवती ने अपने साथ युवक द्वारा किसी तरह का गलत काम न करने की बात बताई। सुरीर पुलिस की सूचना पर सादाबाद थाने के उपनिरीक्षक महेश कुमार दोनों को अपने साथ ले गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, दोनों को थाना सादाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए जबरदस्त मुकाबले

-खालसा कॉलेज माहिलपुर और दिल्ली फुटबॉल क्लब अगले दौर में पहुंचे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज...
article-image
पंजाब

धान की लिफ्टिग ना होने से नाराज किसानों ने गढ़शंकर में किया चक्का जाम : एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह दुआरा किसान नेताओं को आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त 

गढ़शंकर : 25 अक्टूबर – मंडियों से धान के लिफ़्टिंग और बारदाना की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर एक घंटा ट्रैफिक...
article-image
पंजाब

निमिषा मेहता की अगुवाई में गढ़शंकर में भाजपा का 42वा स्थापना दिवस मनाया

 गढ़शंकर – गढ़शंकर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का 42वा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक निमिषा मेहता की अगुवाई में मनाया। इस दौरान सभी मंडलों के प्रधान व कार्यकर्ता व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये : आठ विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों के लिए 11 दिसम्बर को मंडी में...
Translate »
error: Content is protected !!