गहलोत ने डल्लेवाल की भूख हड़ताल को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार की आलोचना की

by
जयपुर, 17 जनवरी :  राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को केंद्र और पंजाब सरकार पर] अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे किसान नेता जगदीप सिंह डल्लेवाल के प्रति असंवेदनशीलता दिखाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यही कारण है कि 111 अन्य किसान सरकार के सामने अपनी बात रखने के लिए भूख हड़ताल पर चले गए हैं।
गहलोत ने एक बयान में कहा, ”किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को भूख हड़ताल पर बैठे अब तक 51 दिन हो गए हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। इन 51 दिनों में केंद्र और पंजाब सरकार ने पूरी तरह असंवेदनशीलता दिखाई है।”
डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा बिंदु पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
गहलोत ने कहा कि तीन काले किसान कानूनों के विरोध में लगभग 700 किसानों की जान जाने के बाद सरकार ने उनकी शिकायतें सुनीं।
उन्होंने कहा, ”यह समझ से परे है कि ऐसी स्थिति बार-बार क्यों पैदा होती है और सरकार किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बात करके समाधान क्यों नहीं निकालना चाहती।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 9 अक्तूबर को फिल्लौर में महारैली – करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी जिला हुशियारपुर की विशेष बैठक कमालपुर गांव में, बसपा पंजाब कोऑर्डिनेटर गुरनाम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर बसपा पंजाब अध्यक्ष और राज्यसभा के...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस पर विद्यामंदिर स्कूल में फिजियोथेरेपी जांच कैंप आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यामंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में एक निशुल्क फिजियोथेरेपी जांच कैंप लगाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कृति शर्मा ने...
article-image
पंजाब

अमृतसर के भंडारी पुल की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे, पन्नू के पक्ष में भी लिखे आपत्तिजनक संदेश

अमृतसर, 26 सितंबर। अमृतसर के व्यस्त भंडारी पुल की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे और खालिस्तान समर्थक संगठन एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के पक्ष में संदेश लिखे जाने का मामला सामने आया...
Translate »
error: Content is protected !!