किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर, अर्ध बेहोशी की हालत में

by
संगरूर । लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई।
सूत्रों के अनुसार, आज तड़के करीब ढाई बजे डल्लेवाल की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं। यह स्थिति लगभग एक घंटे तक बनी रही, जिससे मोर्चे पर मौजूद अन्य किसान भी सतर्क हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनकी स्थिति संभालने का प्रयास किया। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। वर्तमान में डल्लेवाल अर्ध बेहोशी की स्थिति में हैं और उन्हें पानी तक पचाने में मुश्किल हो रही है।
 किसानों में चिंता का माहौल : डल्लेवाल की बिगड़ती स्थिति ने किसानों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और मोर्चे पर स्थिति को लेकर सतर्क हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 हजार गाय कट रही हमारी सरकार में रोज : मेरी हत्या की हो गई है तैयारी : भाजपा विधायक का दावा

गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह चीफ सेक्रेटरी उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। वह कह रहे हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी निवेदिता नेगी बोलीं-कानूनी प्रक्रिया से गोद लिए जा सकते हैं बच्चे : राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन

मंडी, 22 नवंबर। राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को मंडी में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने...
article-image
पंजाब

CBI अधिकारी बनकर देते थे सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा : 2 सगे भाइयों सहित महिला गिरफ्तार

पटियाला: अपने आप को सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह का पटियाला पुलिस ने पदार्फाश किया है। पटियाला सदर थाना पुलिस...
हिमाचल प्रदेश

जनगणना के बोझ तले दब रही शिक्षा, शिक्षकों ने उठाए सवाल : दुर्गम क्षेत्रों में अध्यापकों पर बढ़ता अतिरिक्त भार, पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका

‘शिक्षक पढ़ाएं या जनगणना करें?’ सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर चिंता एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों पर लगातार बढ़ रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों को लेकर चिंता बढ़ती जा...
Translate »
error: Content is protected !!