दो सगे भाइयों की मौत : अनियंत्रित होकर धामी-सुन्नी मार्ग से सैंज खड्ड में गिरा ट्रक

by
शिमला जिले की धामी-सुन्नी सड़क पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। हादसा रविवार रात करीब 1:00 बजे का बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान
ट्रक चालक दिनेश कुमार पुत्र बाबूराम गांव ठेरा डाकघर अर्की और इसका बड़ा भाई विनोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों सीमेंट की सप्लाई लेकर रामपुर की और जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि रात को किसी को हादसे की सूचना नहीं मिली। सुबह के समय लोगों ने इस बारे में सुन्नी पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। दोनों को खड्ड से निकालकर सुन्नी अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया!। पुलिस ने परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऐसी सुविधा वाला पंजाब का पहला कोर्ट कॉम्प्लेक्स बना : होशियारपुर के नए जिला न्यायालय परिसर में लगी सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

होशियारपुर, 17 अक्तूबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जोहल की पहल के कारण होशियारपुर का नया जिला अदालत परिसर पंजाब का पहला ऐसा अदालत परिसर बन गया है, जहां सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को 662 करोड़ रुपए की राहत राशि दी : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

शिमला : कृतिक आपदा का संकट झेल रहे हिमाचल में व्यवस्थाएं तहस-नहस हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य में मौसम के हालात सुधरने की उम्मीद नहीं नजर आ रही। राज्य में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा गिरफ्तार : हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला की एक छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने की कारवाई

एएम नाथ। बिलासपुर :  राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला के प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।  कॉलेज की एक छात्रा द्वारा दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली की ओर सुक्खू सरकार ने बड़ा कदम : 1 अप्रैल से एनपीएस का शेयर नहीं कटेगा

शिमला : प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों का एक अप्रैल से नेशनल पेंशन सिस्टम का शेयर नहीं कटेगा। गत सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस फैसले की सोमवार को वित्त विभाग ने अधिसूचना...
Translate »
error: Content is protected !!