गढ़शंकर सिवल अस्पताल में बच्चों, आखों व महिलाओं सहित अन्य कर्मचारियों के दर्जनों पद रिक्त , ब्लड बैंक एक वर्ष से बंद

by

गढ़शंकर: सिवल अस्पताल गढ़शंकर में बच्चों, महिलाओं व आखों के विशेषज्ञ डाकटरों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े है तो अन्य स्टाफ की भी भारी कमी और एक बर्ष से ब्लड बैंक के बंद होने का खुलासा एक आरटीआई एकटिविसट दुारा आरटीआई के जरीए प्राप्त सूचना से हुया। जिससे अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले लोगो को भारी दिक्कतों का साहमना करना पड़ रहा है।
लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान दुारा आरटीआई के जरीए प्राप्त सूचना के मुताविक सिवल अस्पताल गढ़शंकर में खोला गया ब्लड बैंक एक वर्रूा से बंद पड़ा है तो बच्चों के डाकटर का पद 1 अप्रैल, 2020, महिलाओं के रोगो की माहिर डाकटर का पद 1 जून, 2021 से, आखों के डाकटर का पद 1 जनवरी,2021 व मैडीकल अफसर जर्नल के दो पा 1 जनवरी 2021 से रिक्त पड़ा है। एकस रे की तीन मशीने है लेकिन एक ही रेडियोलोजिसट है। इसके ईलावा आपथैलमिक अफसर का पद 1 नवंबर, 2019, नर्सिग सिसटर का एक पद एक दिसंबर, 2020 से, अकाऊटैंट का सैकशन पद व सटैटसीकल का एक पद कभी भरा ही नहीं गया। कर्लक का 21 नवंबर, 2020, ड्राईवर का पद 2016 से, दर्जा चार के पांच पद एक जुलाई, 2017 से सवीपर के तीन पद एक मई, 2017 तथा माली का पद एक जनवरी, 2016 से रिक्त पड़ा है। जय गोपाल धीमान ने कहा कि पंजाब सरकार दुारा सेहत सुविधाए बेहतरीन देने के किए जा रहे सिवल अस्पताल गढ़शंकर से खोखले साबित हो रहे है। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने सिर्फ चुनावों में झूठे दावे कर सरकार बनाई और उसके बाद अपने वायदे भूल गई और लोगो को सरकारी अस्पतालों में ईलाज के लिए जाने पर डाकटर व अन्य स्टाफ के पद रिक्त होने के कारण परेशान होकर निजी अस्पतालों में महंगा ईलाज करवाने को मजबूर होना पड़ता है।
एसएमओ डा. रमन कुमार: अव पैथोलोजिसट आ गई है तो हमने सरकार को ब्लड बैंक खोलने के लिए लिख दिया है। जल्दी ब्लड बैंक दोबारा शुरू हो जाएगा। रिक्त पदों की सूचना उच्चाधिकारियो को दे दी है और सभी रिक्त पदों पर डाकटर व अन्य स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Akali leader Rinku joins BJP,

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 22 :  Senior Akali leader Harminder Singh “Rinku” Chandpuri resigned from the Shiromani Akali Dal and joined the Bharatiya Janata Party (BJP) on Thursday. He was welcomed into the party by...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल से मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली छुट्टी

मोहाली :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अब ठीक है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिससे उनके पार्टी नेताओं व कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले...
article-image
पंजाब

Punjab Government Advisor Deepak Bali

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.7 : Divya Jyoti Jagriti Sansthan (DJJS) and Hoshiarpur residents formally invited Punjab Government Advisor on Cultural Affairs, Shri Deepak Bali, to the auspicious seven-day ‘Shrimad Bhagwat Kathamrit’ event being organized on the...
Translate »
error: Content is protected !!