35 ग्राम हैरोइन नुमा पदार्थ के साथ एक ग्रिफ्तार : एनडीपीएस एक्ट  मामला दर्ज

by
गढ़शंकर। एसएसपी सुरेंद्र लांबा द्वारा जिले में नशे के खिलाफ एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया के नेतृत्व में डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों के अनुसार व एसएचओ बलजिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई ओंकार सिंह इंचार्ज पुलिस चौकी बीनेवाल ने पुलिस पार्टी के साथ गांव डल्लेवाल से पिपलीवाल से आगे धार्मिक स्थल पीरा के निकट गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति को सामने से पैदल आता हुआ देख कर उसे रोक कर पुलिस पार्टी ने  पूछताश की तो उसने अपना नाम हरविन्दर सिंह उर्फ काला पुत्र निर्मल सिंह निवासी बारापुर बताया और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 35 ग्राम हैरोइन नुमा पदार्थ बरामद हुआ। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहित मामला दर्ज कर लिया गया।  एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर  पुलिस रिमांड हासिल कर और गहराई से पूछताछ की जाएगी कि उक्त आरोपी यह नशीला पदार्थ किससे खरीदता है और किस व्यक्ति को बेचता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाहलेवाल में तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी, मामला दर्ज

गढ़शंकर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगरूप सिंह निवासी पाहलेवाल द्वारा दिये बयान पर कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध तीन लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में धारा 305,331(3) बी...
article-image
पंजाब , समाचार

क्रप्शन केस : विजिलैंस द्वारा पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार

चंडीगढ़: 22 अगस्त : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व कांग्रेसी मंत्री को लुधियाना में एक सैलून से गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के रिएक्शन में सांसद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह ने कर दिया बड़ा एलान : भाजपा पंजाब में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव , शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर अमित शाह ने लगाया विराम

मोगा : भाजपा के  शिरोमणि अकाली दल  के साथ.चुनावी गठबंधन  की चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की मोगा रैली में स्पष्ट कर दिया कि भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!