रिकवरी मामलों में तेजी लाते हुए पेंडिंग मामलों को दी जाए प्राथमिकताः कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता की

होशियारपुर, 20 जनवरीः डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एस.डी.एम्ज सहित तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और अन्य राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राजस्व कार्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

डिप्टी कमिश्नर ने रिकवरी मामलों में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में लंबित वसूली को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिया गया कि राजस्व अदालतों में लंबित मामलों को शीघ्र निपटाया जाए। मामलों के निपटारे में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लैंड रिकवरी से संबंधित बकाया राशि की पहचान कर कार्रवाई तेजी की हिदायत दी। चौकीदारों और नंबरदारों के लंबित मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

      कोमल मित्तल ने एसडीएम्ज को पीपी एक्ट के तहत लंबित मामलों का समाधान शीघ्र करने को कहा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पी.जी.आर.एस पोर्टल पर लंबित शिकायतों को समय पर निपटाने के लिए कहा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए यह जरूरी है कि सभी अधिकारी अपने कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव कुमार, एस.डी.एम मुकेरियां कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम टांडा पंकज बांसल के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्चों की सुविधा के लिए प्रबंध यकीनी बनाने के दिए निर्देश

होशियारपुर 11 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की अध्यक्षता में जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल भलाई कमेटी के कामकाज संबंधी तिमाही समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने पोस्को, बाल भिक्षा व...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा दूसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों में बजट की प्रतियां जला कर विरोध जताया

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के अनुसार डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) की प्रांतीय कमेटी के निर्णय मुताबिक 2 जुलाई से चार जुलाई के अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार की...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 10 वां विशाल भंडारा 27 जून से आरंभ: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 10वां...
article-image
पंजाब

भगवान ने उनकी पहले ही सुन ली और संजय सिंह जेल में चले गए, अब तो उनके साथ सिर्फ हमदर्दी ही जताई जा सकती : बिक्रम सिंह मजीठिया

अमृतसर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग मानहानि मामले के केस में आज अदालत में पेश हुए। अदालत में पेश होने के बाद उन्होंने कहा कि वह संजय सिंह को अंदर...
Translate »
error: Content is protected !!