30,000 रुपये रिश्वत लेते नगर निगम का बिल्डिंग इंस्पेक्टर और नक्शा नवीस विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

by
चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नगर निगम बठिंडा के बिल्डिंग इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह और भटिंडा के एक नक्शा नवीस (आर्किटेक्ट) हनी मुंजाल को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य के विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को संदीप सिंह, निवासी गांव बुर्ज महिमा, जिला बठिंडा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बठिंडा में निर्माणाधीन एक नई कॉलोनी के नक्शे को पास करने के लिए उक्त प्राइवेट नक्शा नवीस के माध्यम से प्रति फाइल 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर ने तीन फाइलों को पास करने के बदले 80,000 रुपये रिश्वत मांगी थी और ऐसा न करने पर फाइलों पर आपत्ति लगाने की धमकी दी है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलेंस टीम बठिंडा यूनिट ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी आर्किटेक्ट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी काबू कर लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार द्वारा पहली अप्रैल से पंजाबियों को लूटने की तैयारी 

प्रवेश शुल्क में की गई बढ़ोतरी का भाग सिंह अटवाल (कनाडा) ने किया कड़ा विरोध- गढ़शंकर, 24 मार्च: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पहली अप्रैल से अन्य सहित पंजाबियों को लूटने की तैयारी कर ली...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में कालेज के एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया गया। इस समय एनएसएस वलंटियर को अपने देश प्रति...
article-image
पंजाब

पंजाब के बड़े मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों से भारती किसान यूनियन उगराहा कल लगाएगी पक्के मोर्चे

भारती किसान यूनियन उगराहा कल से प्रमुख मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्चे लगाने जा रही है। जिसमें पटियाला से बीजेपी नेता महारानी परनीत कौर, संगरूर से बीजेपी नेता अरविंद...
पंजाब

20 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 1 अक्टूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज केस अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते...
Translate »
error: Content is protected !!