*केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस : भारतीय ज्ञान परम्परा को बढ़ाने में केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रयास सराहनीय: राज्यपाल*

by
एएम नाथ।  कांगड़ा : राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत में परिवर्तन लाएगी। इस व्यापक नीति को एक साथ लागू नहीं किया जा सकता है किन्तु इसे क्रमबद्ध तरीके से लागू करने की आवश्यकता है।
राज्यपाल आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। भारतीय ज्ञान परम्परा के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा नया पाठ्यक्रम आरम्भ कर इसे आगे बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में मील पत्थर स्थापित किए हैं। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालय को शोधपूर्ण, गुणवत्ता युक्त शिक्षा केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाने के साथ ही वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप अपने को तैयार करने पर जोर दिया।
इससे पूर्व, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर, विश्वविद्यालय की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मनिरीक्षण का भी है कि आज से 14 साल पहले हमने जो विश्वविद्यालय के लिए लक्ष्य तय किए थे, उनको हासिल करने में हम कितने सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आगामी अकादमिक सत्र से देहरा स्थित अपने कैंपस में कार्य शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैक की ग्रेडिंग में विश्वविद्यालय को ‘ए प्लस’ स्थाना दिया गया है, जो हम सब के लिए गौरव की बात है।
डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय, भठिंडा के कुलपति प्रो. आर.पी. तिवारी, नैक के कार्यकारिणी सदस्य प्रो. नागेश ठाकुर, डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
*राज्यपाल के हाथों यह हुए सम्मानित*
शैक्षणिक संकाय सदस्यों में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार प्रो संजीत, प्रो. ओ.एस.के.एस शास्त्री, प्रो. बी.सी चौहान, डा. राकेश और डा. मनप्रीत अरोड़ा को सम्मनित किया गया। वहीं गैर शिक्षकेतर कर्मचारियों में अनुपम ठाकुर, राहुल, आपूर्ति अवस्थी, रोहित धीमान, हिंदभूषण कुटलैहड़िया और अजय कुमार को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कैलेंडर 2025 का विमोचन, विश्वविद्यालय के न्यूज लैटर का विमोचन, विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पुस्तकों / समाचार-पत्र का विमोचन, विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, हिंदी पखवाड़ा 2024 के विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरण, खेल स्पर्धाओं में विश्वविद्यालय की ओर से भाग लेने वाले विद्यार्थियों का सम्मान और योग स्पर्धा में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

अल्पावधि कोर्सों के लिए पंजीकरण 15 मार्च तक

ऊना 25 फरवरी: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-3 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में लाईट मोटर व्हीकल ड्राईवर तथा इलैक्ट्रिशियन डोमैस्टिक सोलूशन टेªड में निःशुल्क अल्प अवधि कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस बारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग प्लांट का किया दौरा

तैयार उत्पाद की पैकेजिंग और ब्रांडिंग महत्वपूर्ण : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव सिद्धपुर में आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग डिहाइड्रेशन प्लांट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केसीसी धारक किसानों को फसल बीमा से जोड़ें बैंक: उपायुक्त

फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, किसानों को 31 अगस्त तक बीमा करवाने की सलाह एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत बोर्ड को अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में किए जा रहे हैं प्रयास: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा विभाग व अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!