‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने लैंगिक भेदभाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : DC मुकेश रेपसवाल 

by
एएम नाथ। चम्बा :  ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के आज 10 वर्ष पूरे होने पर बचत भवन चम्बा में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम आठ मार्च तक मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आर आर भारद्वाज ने जिलाधीश महोदय को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुनील आंगनबाडी कार्यकर्ता के समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
उपायुक्त ने कहा कि यह एक परिवर्तनकारी और जन-शक्ति से संचालित पहल बन गई है। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान लैंगिक भेदभाव को दूर करने और बालिकाओं को सशक्त बनाने में सहायक रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि इस पहल से कम बाल लिंगानुपात वाले ब्लाक में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने इस अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने वाले सभी हितधारकों की सराहना की। जिलाधीश महोदय ने कार्यक्रम में बताया कि समाज के उचित बदलाव के लिए हमें स्वयं में बदलाव लाना जरूरी है।
इस दौरान सैनिक कल्याण वेलफेयर बोर्ड की उपनिदेशक रि. कैप्टन अनुमेघा पराशर ने अपने अनुभव शेयर किए।
साथ ही इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की बात कही। महिला पुलिस थाना चम्बा की प्रभारी रजनी ने घरेलु हिंसा तथा बाल विवाह पर चर्चा की।
जागोरी संस्था से उमा देवी ने मासिक धर्म के प्रति गलत धरनाओं तथा इसके खंडन पर विशेष जानकारी दी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर ने एक रैली का आयोजन भी किया।
जो बचत भवन से शुरू हो कर अस्पताल होते हुए सर्कट हॉउस में समाप्त हुई। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह, ओएसडी शिक्षा विभाग उमाकांत, डीएसपी जितेंद्र, जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द चौहान, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ, जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा, अरुण चौहान, ज्योति, तनु महाजन, वृत पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता मौजूद रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोहड़ी साहिब में मोबाइल सिगनल नहीं : फोन करने के लिए तीन किमी दूर जाना पड़ता

पट्टा मेहलोग, 3 अप्रैल (तारा) : उतर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक व धार्मिक तीर्थ स्थल जोहड़जी साहिब में मोबाइल सिगनल नहीं न होने की वजह से हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। उपभोक्ताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर की वंशिका सूद ने UPSC में 15वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम किया रोशन

सुजानपुर: स्थानीय उपमंडल के वार्ड नंबर 2 की वंशिका सूद ने मात्र 24 वर्ष की आयु में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (आईएफएस) परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 15वां...
हिमाचल प्रदेश

अज्ञात व्यक्तियों ने आधारशिला पट्टिका पर लगी सुक्खू की तस्वीर को किया क्षतिग्रस्त

 हमीरपुर :  अज्ञात व्यक्तियों ने एक परियोजना की आधारशिला पट्टिका पर लगी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह मामला शनिवार सुबह सामने आया। नवजीवन वन परियोजना की आधारशिला पट्टिका जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साफ-सफाई के साथ कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित बनाए नगर परिषद– DC अपूर्व देवगन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के जारी किए निर्देश चंबा, 12 दिसंबर  :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद चंबा के तहत प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण...
Translate »
error: Content is protected !!