अनुसूचित जाति आयोग फरवरी से करेगा जिलावार बैठकें : कुलदीप धीमान

by
रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी. हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने कहा कि आयोग फरवरी से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलावार बैठकें करेगा। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को रामपुर स्थित एससी आयोग कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद दी।
श्री धीमान ने बताया कि इन बैठकों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायकों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान के लिए सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस कड़ी में पूर्व में कुल्लू जिला में आयोजित बैठक के सकारात्मक परिणाम रहे हैं।
बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की सुरक्षा और कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से एससी एक्ट में नए प्रावधानों की आवश्यकता और दलित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के उपायों पर जोर दिया गया।
श्री धीमान ने बताया कि राज्य सरकार ने महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना को मंजूरी दी है। यह योजना वाल्मीकि समुदाय के उन लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिनके पास अपना घर नहीं है। हालांकि, जिनके पास जमीन नहीं है, वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस मुद्दे को सरकार के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदमों के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, सहायक आयुक्त और आयोग के सदस्य सचिव वरिंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गौतम ढाबे का एचआरटीसी द्वारा लाइसैंस रद्द : मामला सवारियों को महंगा खाना परोसने का

ऊना : बस यात्रियों को महंगा व गुणवत्ता वाला खाना न देने पर एचआरटीसी ने ऊना के गौतम ढाबे का लाइसैंस रद्द कर दिया है। अब एचआरटीसी की बसें रूट के दौरान इस ढाबे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेन ड्राइव छिपाने के मामले में एएसआई निलंबित, विभागीय जांच बैठाई

एएम नाथ । शिमला: पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव से मिले पैन ड्राइव को छिपाने के मामले में एएसआई पंकज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यालयों में दीवारों पर जो भारत के बनाए मानचित्रों में देश की राजधानी दिल्ली तक अंकित नहीं

विधायक पांगी- भरमौर डॉ. जनक राज का कहना हैं कि विद्यालयों में दीवारों पर जो भारत के मानचित्र बनाए गए हैं वह काफ़ी पुराने हैं। जिनमें कई जगह देश की राजधानी दिल्ली तक अंकित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक की मौत, 2 घायल : अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की बोरवेल ड्रिलिंग मशीन

विधायक केवल पठानिया ने मौके पर पहुंच कर की राहत-बचाव अभियान की अगुवाई शाहपुर, 26 जून। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहुँवा के छतडी बाजार के समीप सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!