मुख्यमंत्री ने वाघा बॉर्डर पहुंचे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से किया वर्चुअल संवाद : 17 बच्चे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और साइंस सिटी कपूरथला का भ्रमण करेंगे

by
‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ मेरे लिए परिवार की तरहः मुख्यमंत्री
एएम नाथ।  धर्मशाला  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला से वर्चुअल माध्यम से बिलासपुर जिला के भगेड़ स्थित अपराजिता बाल आश्रम के 17 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से संवाद किया। यह बच्चे दो दिवसीय शैक्षिक और मनोरंजक भ्रमण पर गए हैं। इन बच्चों ने बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने के बाद वाघा बॉर्डर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री से बातचीत की। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान यह बच्चे अमृतसर, वाघा बॉर्डर, स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और साइंस सिटी कपूरथला भी जाएंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आठ वर्षीय अजय से बातचीत की और उसके अनुभव जाने। अजय ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसे वाघा बॉर्डर में परेड और संग्रहालय देखने में बहुत आनंद आया। एक अन्य बच्चे कृष कुमार ने बताया कि पहली बार परेड देखकर वह ऊर्जा से सराबोर हो गए और उन्हें बीएसएफ में सेवाएं देने की प्रेरणा मिली। सागर ने बताया कि यह जिंदगी में पहला मौका था जब वह इतनी दूर गए और अपने दोस्तों के साथ इस भ्रमण का भरपूर आनंद लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है और उनकी देखभाल, शिक्षा और मनोरंजक गतिविधियों की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि उन्हें अगले साल नए स्थलों के भ्रमण  पर भेजा जाएगा ताकि वे सीख सकें और आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ उनके लिए परिवार की तरह हैं।
लक्ष्य ठाकुर ने ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता से उन्हें बेहतरीन सुविधाएं और देखभाल मिल रही है। जब मुख्यमंत्री ने अगले दिन की उनकी योजनाओं के बारे में पूछा, तो बच्चों ने बताया कि वे स्वर्ण मंदिर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उनके रहने की व्यवस्था के बारे में भी पूछा और उनसे फीडबैक जाना कि क्या व्यवस्थाएं संतोषजनक थीं? उन्होंने बताया कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि इस तरह के भ्रमण पर जाने वाले बच्चों को तीन सितारा होटलों में ठहराया जाए। उन्होंने बताया कि हाल ही में शिमला जिले के 22 बच्चे गोवा की 13 दिवसीय यात्रा कर लौटे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह अन्य जिलों के बच्चों को भी देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक और मनोरंजक भ्रमण पर भेजा जाएगा ताकि उनका सम्रग विकास सुनिश्चित हो सके।। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के भ्रमण बच्चों को देश की विविध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखने और समझने का अवसर प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ अधिकारियों के आतिथ्य और बच्चों के लिए किए गए विशेष प्रबंधों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुदर्शन बबलू और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में किया पौधारोपण : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ऊना :5 अगस्तः जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने आज जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने ददरियाड़ा स्कूल में बाल-अधिकारों कि दी जानकारी

नशे की बुराई व सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा भटियात उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम नेत्रा मेती ने की पालमपुर की यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक

एएम नाथ।  पालमपुर, 12 जून :- उपमंडल पालमपुर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए मंहत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का बद्दी में हुआ भव्य स्वागत

देश भर में हिंदु जाग गया, भूत काल में हिंदुओ को जो ठेस पहुंचाई गई अब कोई ऐसा नहीं कर पाएगा-मंहत बलराम बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : आयोध्या हुनमान गढ़ी के महंत बलराम दास व...
Translate »
error: Content is protected !!