कार में थी दुल्हन, ट्रैफिक पुलिस ने रोकी गाड़ी , चालान काटने की बजाय …पंजाब पुलिस बोली शादी मुबारक

by
उत्तर भारत में एक बार फिर विंटर वेडिंग सीजन ने तेजी पकड़ ली है. सोशल मीडिया पर शादी से एक बार फिर एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. अब जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद किसी का भी मन खट्टा (खासकर पुरुषों) हो सकता है।
दरअसल, यह वीडियो पंजाब से आया है. इस वीडियो में होने वाली दुल्हन कार में अपनी बहन और सहेलियों के साथ जा रही हैं. पंजाब ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें रोका और इनका चालान काटने की बजाय क्या किया, वीडियो में देखें.
पंजाब पुलिस बोली शादी मुबारक :  वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंजाब की सड़क पर ट्रैफिक पुलिस वाले तैनात हैं और अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. वहीं, पंजाब ट्रैफिक पुलिस एक कार को रोकती है, जिसमें एक होने वाली दुल्हन अपनी बहन-सहेलियों के साथ बैठी हुई है. पंजाब पुलिस इससे पहले कुछ बोलती, इतने में दुल्हन बोल पड़ती है, मेरी हल्दी का प्रोग्राम है और आपको मिठाई पहुंचाएंगे, इतने में पंजाब पुलिस बोलती है मुंह मीठा कराना, फिर दुल्हन और उसके साथ मौजूद सभी लड़कियां पक्का-पक्का बोल पंजाब पुलिस को मुंह मीठा कराने का वादा करती हैं. इसके बाद पंजाब पुलिस होने वाली दुल्हन को शादी मुबारक बोलकर निकल जाती है. इस पर अब लोग के क्या कमेंट्स आइए पढ़ते हैं।
लोगों ने लिए ट्रैफिक पुलिस की चुटकी ( Bride to be and Punjab Police Video)
इस वीडियो पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 1 लाख 67 हजार लाइक्स आ चुके हैं. अब इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘इसी जगह पर इसी ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीडिंग पर मेरा 1500 रुपये का चालान काटा था. दूसरा यूजर लिखता है, ‘लड़कियों के साथ पंजाब पुलिस पूकी बन जाती है और लड़कों के लिए लाठी निकाल लेती है’. तीसरा यूजर लिखता है, ‘अगर इस जगह होने वाला दूल्हा होता, तो उसकी हल्दी का रंग पुलिस मार-मारकर नीला कर देती’. एक और यूजर लिखता है, ‘अगर दूल्हा होता तो पुलिस वाले उससे शगुन मांग लेते’. अब इस वीडियो पर लोगों के ऐसे ही मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

CJM Rawal held a meeting

Hoshiarpur/ August 21/Daljeet Ajnoha As per the guidelines of National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, Member Secretary, Punjab State Legal Services Authority, S.A.S.Nagar Following the orders .under the leadership of District...
article-image
पंजाब

मां के अवैध संबंध बन गए बेटे की मौत का कारण : 2 गिरफ्तार

बठिंडा। पुलिस ने एक अनसुलझी हत्या का मामला सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का दुखद पहलू यह है कि मां के अवैध संबंधों के चलते युवक को अपनी जान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्तीय कुप्रबंधन के कारण पूरी तरह विफल हो चुकी सुक्खू सरकार : सुधीर शर्मा

एएम नाथ । धर्मशाला : धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश को सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो चुकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण : DC मुकेश रेपसवाल

  वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर,  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  ने कहा  कि वरिष्ठ नागरिकों की...
Translate »
error: Content is protected !!