रिटायर SDO से 82 लाख रुपये की ठगी…फेसबुक से लिंक मिला, मोटे मुनाफे का लालच और फिर वही कहानी

by
रोहित जसवाल।/एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. हाल ही में हमीरपुर जिले में एक सेवानिवृत्त एसडीओ से 82 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस घटना की पुष्टि हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने की है।
पीड़ित पूर्व एसडीओ ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर एक लिंक मिला था, जिसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इस ग्रुप में करीब 150 से ज्यादा लोग जुड़े थे. शातिरों ने उन्हें फर्जी स्टॉक ऐप और आईपीओ में निवेश करने पर 1200 फीसदी रिटर्न का झांसा दिया. इस झांसे में आकर अधिकारी ने शातिरों के विभिन्न खातों में 8 बार ट्रांजेक्शन करके 82 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जब अधिकारी ने शातिरों से अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने मंडी साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई. साइबर सेल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 16 लाख रुपये की राशि विभिन्न खातों से होल्ड करवाई है।
हमीरपुर के एसपी भगत सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ 82 लाख की ठगी हुई है. उन्होंने कहा कि एनसीआरपी के जरिए कुछ पैसे वापस भी आए हैं. एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे प्रलोभनों का शिकार न हों और किसी भी प्रकार की वित्तीय लेन-देन से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें या लोकल पुलिस को सूचित करें, ताकि ठगी से बचा जा सके.
लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे मामला
हिमाचल प्रदेश में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. डिजीटल अरेस्ट, हनीट्रैप और शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी हो रही है. मोटे मुनाफे के लालच में लोग अपनी जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं. ऐसे में किसी भी अनजान लिंक, टेलीग्राम और व्हाट्स सहित अन्य सोशल मीडिया में अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें और ना ही कोई ग्रूप ज्वाइन करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में किए 89.50 लाख रूपये के उद्घाटन : सरकार असहाय, गरीब व जरूरतमंदों लोगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए तत्पर – प्रतिभा सिंह

मण्डी, 28 अक्तूबर- प्रदेशवासियों का कल्याण ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसी उद्देश्य से वर्तमान सरकार लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। यह बात सांसद व प्रदेश कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ कार्य योजना की जाए प्रेषित— DC मुकेश रेपसवाल

चंबा, 18 जून : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सभी ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैयर ने किया दड़ोगा–मिल्हा सड़क का लोकार्पण… प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना मेरी प्राथमिकता : नीरज नैयर

फतेहपुर से सुहगला सड़क का किया भूमि पूजन एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैयर ने आज ग्राम पंचायत सिंगी में दड़ोगा से मिल्हा को जोड़ने वाली 2 किलोमीटर लंबी जीप योग्य सड़क का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कांग्रेस कार्यकाल के घोटाले गिनाए : कांग्रेस के देश में 10 साल के शासनकाल में केवल घोटालों की चर्चा होती थी : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नगर में रविवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के देश में 10 साल के...
Translate »
error: Content is protected !!