कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की – कन्या व बाल स्कूल धर्मशाला का किया निरीक्षण

by
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
May be an image of 9 people and text
स्कूल का निरीक्षण करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने बालिका दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज मैं सभी से सीखने आया हूं, ताकि शिक्षा में सुधार के लिए कदम उठाए जा सकें। उन्होंने कहा, ‘मैं भी सरकारी स्कूल में पढ़ा हूं लेकिन अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की कमी देखी जा रही है। राज्य सरकार उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है, ताकि वह बेहतर नागरिक बन सकें।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एक भी विद्यार्थी को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देगी, लेकिन शिक्षा में गुणात्त्मक सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। छात्राओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे कई सवाल भी पूछे।
May be an image of 3 people and crowd
मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) धर्मशाला का निरीक्षण भी किया और विद्यार्थियों को प्राप्त हो रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा में सुधार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता सूची में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सैंकड़ों रिक्त पद भरे हैं और वर्ष 2020 से रुकी हुई उप-निदेशकों की पदोन्नति भी की है। उन्होंने कहा कि बच्चों और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजा जा रहा है। जल्द ही 50 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा, ताकि उनका उत्साहवर्धन किया जा सके।
May be an image of 6 people, dais and text
इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खालसापाटी-देवरा-पपलोटा सड़क के निर्माण के लिए 07.55 करोड़ रुपए स्वीकृत : मातृ शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग – संजय अवस्थी

सोलन: मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मातृ शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और नवरात्रि का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

27 जुलाई को हिमकेप्स संस्थान, बढेड़ा में जिला स्तरीय ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जुलाई- ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्र निर्माण में शामिल करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाएं की समर्पित की

एएम नाथ। चम्बा : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चम्बा के पांगी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ो रुपये लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री किलाड़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डीजीपी और भाजपा एमएलए सत्ती पर जमकर पूर्व एमएलए रायज़ादा ने शब्दी हमला बोला : रायजादा बोले- सरकार को अस्थिर करने की साजिश, केंद्र के इशारे पर कर्मचारियों के घर छापेमारी

रोहित जसवाल। ऊना : ऊना सदर से पूर्व कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने डीजीपी अतुल वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऊना में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रायजादा ने कहा कि डीजीपी केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!