भाजपा ने दिल्ली में पलट दिया खेल – अनधिकृत कॉलोनी, श्रमिक, दुकानदार ….सभी के लिए चुनावी संकल्प पत्र 3 में बड़ी घोषणाएं

by
दिल्ली :  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र नई दिल्ली में जारी किया गया। संकल्प पत्र 3 को लेकर अमित शाह ने कहा कि दिल्ली की अनधिकृत कालोनी में निर्माण करने, खरीदने और बेचने की अनुमित होगी।
दिल्ली के नियमों के हिसाब से निर्माण और बेचने का अधिकार होगा। उन्होंने कहा कि 13 हजार सील दुकानों को लेकर कहा कि इसका कानूनी रास्ता निकाला है। न्यायिक प्राधिकरण बना कर 6 महीने के भीतर सील हुई दुकानों को खोलेंगे। अमित शाह ने कहा कि देश में जहां-जहां चुनाव आया और देश एवं राज्यों की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मैंडेट दिया, वहां डबल इंजन सरकारों ने हर राज्य को बदलने का काम किया है। नरेन्द्र मोदी जी ने आज पूरे देश में एक विश्वास पैदा किया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को को बरकरार रखते हुए भी सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी विकास संभव है। इन्होंने (केजरीवाल और आप ने) काम नहीं करने का एक नया तरीका ढूंढा है। कोई भी काम नहीं करना है तो ये कहते हैं कि हमें पूर्ण राज्य का दर्जा दे दीजिए। जब इन्होंने वादा किया और चुनाव लड़ा तो क्या इन्हें दिल्ली का स्टेटस मालूम नहीं था क्या! केवल बहाने बनाना इनकी फितरत है।
             अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और कहा था कि मैं दिल्लीवालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे। केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे। लेकिन इन्होंने बंगला लिया, यहां तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एकसाथ मिलाकर इन्होंने एक शीश महल बना दिया। दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।
बीजेपी ने क्या क्या वादें किए : 
गिग वर्कर्स को ₹10 लाख तक का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक का
टेक्सटाइल वर्कर्स को ₹10 लाख तक का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक का एवं ₹15,000 का टूलकिट प्रोत्साहन
निर्माण श्रमिकों को टूलकिट प्रोत्साहन के लिए ₹10,000 तक, ₹3 लाख तक का ऋण, दुर्घटना बीमा ₹5 लाख तक एवं जीवन बीमा ₹10 लाख तक का
युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरियां, 20 लाख रोजगार व स्वरोजगार के अवसर, जरूरतमंद छात्रों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा के लिए NCMC में ₹4000/साल मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों व वकीलों को ₹10 लाख तक जीवन बीमा और ₹10 लाख तक स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा
₹20,000 करोड़ के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, दिल्ली बनेगी 100% ई-बस सिटी, जल्द पूरा होगा मेट्रो फेज 4 का काम एवं मेट्रो और बसें 24×7 उपलब्ध
भव्य महाभारत कॉरिडोर करेंगे विकसित
यमुना नदी को करेंगे पुनर्जीवित एवं यमुना रिवर फ्रंट का होगा विकास
मैनुअल स्कैवेंजिंग होगी 100% समाप्त, श्रमिकों को कौशल विकास और रोजगार के अवसर मिलेंगे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक सरकार की युवाओं को बेरोजगार रखने की साजिश : जयराम ठाकुर

भर्तियों को रोककर सरकार युवाओं के साथ कर रही है अन्याय कांग्रेस के 1 लाख सरकारी नौकरी और 5 लाख रोजगार देने की गारंटी का क्या हुआ एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में आप सरकार जाते ही सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : द‍िल्‍ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अफसर ह‍िरासत में ल‍िए

आम आदमी पार्टी की सरकार जाने के बाद पहली बड़ी कार्रवाई हुई है. सीबीआई ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े 6 अधिकारियों को ह‍िरासत में ल‍िया है. इन पर भ्रष्‍टाचार और घूस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाप की प्रेमिका पर 30 बार चाक़ू से हमला कर उतारा मौत के घाट :आरोपी का कहना मां की मौत का बदला लेने की बात ठानी थी

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 62 में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के रिश्तेदार और एक अन्य शख्स को अरेस्ट किया है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री से मिले जयराम ठाकुर, एरिया स्पेसिफिक पैकेज मांगा

सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान के बारे में अवगत करवाया जमीन देने के लिए ’वन संरक्षण कानून‘ में रियायत मांगी ताकि बेघर हुए...
Translate »
error: Content is protected !!