सुरभी, अंजली, शिवानी व हैरल के गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने से अन्य खिलाडिय़ों को मिलेगी प्रेरणा

by
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पंजाब टीम का नेतृत्व करने वाले खिलाडिय़ों सुरभी, अंजली, शिवानी व हैरल का गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित होने से अन्य खिलाडिय़ों को खेल में आगे आने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस सबंधी जानकारी देते हुए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि एचडीसीए की सुरभी अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23, अंजली शिमर अंडर-19, शिवानी अंडर-16, अंडर-19 व अंडर-23 तथा हैरल वशिष्ट को पंजाब अंडर-19 टीम का नेृतत्व करने पर गणतंत्र दिवस जैसे भव्य समारोह में सम्मानित होना एचडीसीए के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के यह खिलाड़ी पिछले तीन-चार वर्षों से क्रिकेट की नई बुलंदियों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस लगन व मेहनत से होशियारपुर के कोच खिलाडिय़ों को मेहनत से अभ्यास करवा रहे हैं इससे जल्द ही आने वाले समय में होशियारपुर का कोई न कोई खिलाड़ी भारतीय टीम में अपना स्थान बनाएगा। खिलाडिय़ों की इस बड़ी उपलब्धि पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव, विवेक साहनी संयुक्त सचिव के अलावा समूह एसोसिएशन सदस्यों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी। इस अवसर पर जिला महिला कोच दविंदर कौर, जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, कोच दलजीत धीमान, कोच मदन डडवाल व कोच दिनेश शर्मा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का 

होशियारपुर 21 फरवरी :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी...
article-image
पंजाब

एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार ने चोअ के पानी से प्रभावित गांवों का दौरा किया- गांव रामपुर सैनियां व कहारपुर में हालात का जायजा, प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 20 अगस्त: एस.डी.एम. गढ़शंकर संजीव कुमार ने आज गांव रामपुर सैनियां व कहारपुर का दौरा किया और गांवों में आए चोअ के पानी से हुई स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लिया। उनके...
article-image
पंजाब

सरकारी ऐलीमेंट्री स्कूल बडेसरों में वार्षिक समारोह आयोजित 

गढ़शंकर, 29 मार्च : सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बडेसरों में हैड टीचर दिलावर सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा सभ्याचारक प्रोग्राम पेश...
Translate »
error: Content is protected !!