चिंतपूर्णी कस्बे में दुकान में जा घुसी कार, तीन लोग घायल

by
ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक कार दुकान में जा घुसी, जिससे उसमें सवार तीन पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार देर रात चिंतपूर्णी कस्बे में हुई और हादसे के कारण जगदंबा वैष्णो ढाबा के पास दो दुकानों को काफी नुकसान हुआ है।
पुलिस के अनुसार, एक स्कॉर्पियो कार दुकान में जा घुसी और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें जालंधर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों पंजाब के जालंधर के निवासी हैं।
खिलौने की दुकान संचालित करने वाले राम कुमार को करीब तीन लाख रुपये, जबकि दूसरी दुकान संचालित करने वाली वंदना को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कार चालक मनदीप ने बताया कि ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट 817.61 करोड़ रुपये का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता : राजेश शर्मा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पिछले वितीय वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता पाई है। यह राशि 817.61 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 अरब बिजली का बिल : बिजली विभाग ने कारोबारी को थमाया

एएम नाथ। हमीरपुर :  उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बेहड़वीं जट्टां गांव में कंक्रीट की ईंटें बनाने वाले लघु उद्योग के मालिक को दो अरब से अधिक का बिजली बिजली आया है। कारोबारी 2,10,42,08,405 रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारिता विभाग का 53 करोड़ रुपये से होगा डिजिटलीकरण : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

सहकारिता विभाग के कंप्यूटरीकरण से सुनिश्चित होगी पारदर्शिता और कार्यकुशलताः उप-मुख्यमंत्री पहले चरण में 870 पीएसीएस का कंप्यूटरीकरण कार्य किया गया है पूर्ण, दूसरे चरण में 919 पीएसीएस का होगा कंप्यूटरीकरण एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 में होगा संशोधन : हिमाचल में लैंड यूज की अ‌वधि 3 प्लस 2 साल करने का प्रस्ताव

शिमला : हिमाचल सरकार उन गैर-हिमाचलियों (नॉन हिमाचली) को राहत देने की तैयारी में है, जो हिमाचल मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत प्रदेश में जमीन खरीदेंगे। जयराम सरकार धारा-118 में...
Translate »
error: Content is protected !!