तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला : तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की।  तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री ने सेली एचईपी (400 मेगावाट) और मियार एचईपी (120 मेगावाट) विद्युत परियोजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया। तेलंगाना सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन प्रस्तुत करने का आग्रह किया ताकि मामले को आगे बढ़ाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इच्छुक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और राज्य पीएसयू/केंद्रीय पीएसयू से बीओओटी आधार पर 22 जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव के जवाब में, तेलंगाना के विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया है। इस दल ने विद्युत सचिव राकेश कंवर के साथ भी चर्चा की। इस टीम ने सेली और मियार जल विद्युत परियोजनाओं के स्थलों का भी दौरा किया और सिफारिश की है कि 100 मेगावाट से अधिक जल विद्युत परियोजना की क्षमता वाले स्थलों के लिए रुचि व्यक्त की जा सकती है।
प्रदेश के लिए अधिक बिजली उत्पादन और राजस्व अर्जित करने की संभावनाएं तलाश करने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA केवल सिंह पठानियाँ हिमाचल सरकार के “चीफ व्हिप” नियुक्त

एएम नाथ। शिमला :   शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानियाँ को हिमाचल सरकार का “चीफ व्हिप” नियुक्त किया गया है। इस की अधिसूचना हिमाचल विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी है।   Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

चंबा, 2 अक्तूबर : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा का प्रवास कर विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी माता स्वर्गीय चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है । मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संधोल में एक दिवसीय किसान गोष्टी का आयोजन : किसान गोष्ठी में महिलाओं से किया आह्वान-भोजन में शामिल करें मोटा अनाज

धर्मपुर, 26 दिसंबर । विधायक चंद्रशेखर ने आज संधोल में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के मंत्री रोते हुए मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करते हैं, उसके दोषी मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

मोदी ने देश में जो ‘कहा वह करके दिखाया’ की राजनीति की शुरुआत की, देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर पन्ना प्रमुख के पास हर मतदाता...
Translate »
error: Content is protected !!