दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

by

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी  ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया है कि पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पर रेड की हुई है।

पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर यह रेड की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास कपूरथला हाउस के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई।

दिल्ली में प्रचार कर रहे हैं मान : आम आदमी पार्टी ने यह दावा उस समय किया है, जब सीएम भगवंत मान इन दिनों पार्टी प्रत्‍याशियों के लिए दिल्‍ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आतिशी के इस दावे पर दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से ऐसी कोई रेड नहीं की गई है। छापे की कार्रवाई करने रिटर्निंग अफसर की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस सिर्फ सहयोग के लिए पहुंची है।

क्या बोले अधिकारी : रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने कहा कि cVIGIL ऐप से शिकायत मिली है कि कपूरथला हाउस से धन वितरण किया जा रहा है। यहां जांच के लिए हमारी फ्लाइंग स्क्वायड टीम आई थी और अब हम आए हैं… हम परिसर में प्रवेश की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने शेयर किया वीडियो : AAP ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया- बिजवासन सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत अपने चुनाव ऑफिस में लोगों को पैसे बांट रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में खुलेआम लाखों रुपए वोट खरीदने के लिये गिने जा रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग में हिम्मत है तो गृह मंत्री अमित शाह के घर पर रेड करें।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटायर SDO से 82 लाख रुपये की ठगी…फेसबुक से लिंक मिला, मोटे मुनाफे का लालच और फिर वही कहानी

रोहित जसवाल।/एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. हाल ही में हमीरपुर जिले में एक सेवानिवृत्त एसडीओ से 82 लाख रुपये की ठगी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

अभी तक दस शव बरामद : दो शवों की शिनाख्त के बाद समेज में हुआ अंतिम संस्कार

एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – समेज त्रासदी को लेकर चल रहे सर्च अभियान में अभी तक 10 शवों को बरामद किया जा चुका है। सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। 01...
article-image
पंजाब

समानांतर अधिवेशन करेंगे कर्मचारी और पेंशनर : पंजाब-यूटी कर्मचारियों और पेंशनरों के संयुक्त मोर्चे द्वारा 9 से 11 मार्च को चंडीगढ़ में कर्मचारी और पेंशनर करेंगे समानांतर अधिवेशन

गढ़शंकर । डेमोक्रेटिक एम्प्लाइज फेडरेशन पंजाब की स्टेट कमेटी की आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष जर्मनजीत सिंह व महासचिव हरदीप सिंह टोडरपुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में नौ से...
article-image
पंजाब

एक अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह : आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर के माध्यम से घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर किया जाएगा जागरूक   

एएम नाथ। चम्बा :   महिला एवं बाल विकास विभाग एक अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मना रहा है। इस दौरान आंगनबाडी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर घर-घर तक स्तनपान के महत्त्व पर जागरूक...
Translate »
error: Content is protected !!