100 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेज बंद होंगे ! सरकार ने मांगा ब्योरा

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में अब 100 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेज बंद होंगे। प्रदेश के करीब 15 कॉलेजों में कुछ साल से विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ रही है।
बता दें कि कई कॉलेजों से विद्यार्थी अन्य जगहों के लिए माइग्रेट हुए हैं। बंद होने वाले कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी नजदीकी संस्थानों में शिफ्ट किए जाएंगे। जबकि प्रवक्ताओं और गैर शिक्षकों को आवश्यकता वाले कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेजों का ब्योरा मांगा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक में इसको लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम
हिमाचल प्रदेश में कम बच्चों वाले स्कूलों को मर्ज या उनका दर्जा घटाने की तैयारी के बीच अब कम विद्यार्थियों की संख्या वाले कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय से ऐसे कॉलेजों का ब्योरा तलब किया है, जहां छात्रों की संख्या 100 या इससे कम हैं। मुख्यालयों और शहरों के मुकाबले दूरदराज क्षेत्रों के कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या बेहतर है। ऐसे में सरकार गुणात्मक शिक्षा देने के लिए ऐसे कॉलेजों को बंद करने जा रही है जहां पिछले कुछ सालों से विद्यार्थियों के दाखिले नहीं बढ़ रहे हैं और जहां विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

ककीरा हादसे में छह लोगों की मौत पर CM सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष पठानिया शोकाकुल, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित

15 जुलाई तक मक्की और धान की फसल के लिए बीमा कवर रहेगा उपलब्ध उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जागरूकता शिविरों के आयोजन के दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में युवक की संदिग्ध मौत….लिव-इन पार्टनर महिला गिरफ्तार

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, चंबा के गोल्टी में युवक की मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार एएम नाथ। चम्बा : चंबा से सटी ग्राम पंचायत सरोल के गोल्टी गांव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरभजन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF कमांडों : केंद्र सरकार ने AAP से BJP में आए सभी सांसदों को दी सिक्योरिटी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के कुछ...
Translate »
error: Content is protected !!