आप को बड़ा झटका : 8वें विधायक का भी इस्तीफा, वोटिंग से पहले आप में मच गई भगदड़

by

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पांच दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) में भगदड़ मच गई है। एक साथ पार्टी के 8 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इन सभी विधायकों की जगह पार्टी ने दूसरे उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा था, जिसको लेकर इनमें असंतोष पनप रहा था।
शाम को जहां एक के बाद एक सात विधायकों ने आप से इस्तीफा दे दिया तो रात करीब 10 बजे मादीपुर सीट से विधायक और दलित नेता गिरीश सोनी ने भी अरविंद केजरीवाल की पार्टी से नाता तोड़ लिया। एक साथ आए इतने इस्तीफों को आम आदमी पार्टी में अब तक की सबसे बड़ी टूट बताया जा रहा है।

इन विधायकों के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भले ही पार्टी ने इन विधायकों का टिकट काट दिया था, लेकिन ये लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए थे। साथ छोड़ने वाले नेताओं में कई एक से अधिक बार के विधायक थे और क्षेत्र में एक जनाधार रखते हैं। मौजूदा विधायक होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग उनके संपर्क में है और ऐसे में उनके इस्तीफे से नजदीकी मुकाबले वाले इस चुनाव में खेल और रोचक हो गया है। आम आदमी पार्टी ने पांच फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अपने 16 मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरे उतारे हैं।

राखी बिड़लान के लिए भी बढ़ीं मुश्किलें
मंगोलपुरी से विधायक बनती रहीं राखी बिड़लान को पार्टी ने इस बार मादीपुर से उम्मीदवार बनाया है। गिरीश सोनी को हटाकर पार्टी ने बिड़लान को टिकट दिया है। लेकिन अब सोनी के इस्तीफे ने राखी बिड़लान के लिए चुनौती बढ़ा दी है। लाइव हिन्दुस्तान से फोन पर बातचीत में सोनी ने कहा कि राखी बिड़लान को उम्मीदवार बनाए जाने से पहले उनसे किसी तरह की कोई बात नहीं की गई। अचानक दूसरी सीट से लाकर उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय नेताओं से बात नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी अब अपने रास्ते से भटक चुकी है और इसलिए अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

किस-किसने छोड़ा साथ : कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल ने शुक्रवार को विधायकी और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पालम सीट से विधायक भावना गौड़ ने भी आप को झटका दिया है। महरौली से विधायक रहे नरेश यादव ने भी वही राह चुनी। नरेश यादव को पार्टी ने पहले टिकट दिया था लेकिन कुरान से जुड़े विवाद के तूल पकड़ने के बाद पार्टी ने उनसे टिकट छीन लिया था। त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित मेहरौलिया, आदर्श नगर से पवन शर्मा, बिजवासन से विधायक बी एस जून और जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने भी आप से इस्तीफा दे दिया है।
विधायकों के इस्तीफे पर क्या बोली आप : इस्तीफा देने वाले विधायकों की आलोचना करते हुए आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे से पता चला है कि ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के लिए उपलब्ध नहीं थे और इसीलिए उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिया गया। गुप्ता ने कहा, ‘हमने सर्वे के नतीजों के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया। टिकट नहीं मिलने के बाद अब वे दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह राजनीति का हिस्सा है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जलती चिता से जब चीख उठा इंसान : चीखते हुए बोला- बचाओ और फिर ?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के माधोपुर के श्मशान घाट पर हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना घटी जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया। घटना रविवार की है, जब एक 22...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले जल्द ही भारत में होंगे : डॉ. एचके बाली……हृदय रोग के जोखिम को कम करने के तरीके जानिए

होशियारपुर: भारतीय जनसंख्या में हृदय रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, कार्डियक साइंसेज के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स एंड रिसर्च डॉ....
article-image
पंजाब

अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ कार्यान्वित योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित हो: महेन्द्र पाल गुर्जर

ऊना 7 जून: प्रधानमंत्री 15-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सरकारी...
Translate »
error: Content is protected !!