डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज ,होशियारपुर में बसंत पंचमी का धूम-धाम से आयोजन

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला के  मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में बसंत पंचमी के शुभ त्यौहार को हर्षोउल्लास से मनाया गया , जिस का आयोजन कॉलेज की कल्चरल अफेयर कमेटी ने किया I यह पर्व प्रत्येक वर्ष माघ के महीने की पंचमी को धूमधाम से मनाया जाता है I इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव आर.एम.भल्ला
तथा उप सचिव प्रो.शरणजीत सैनी रहे I
बसंत पंचमी विषय पर आधारित इंटर हाउस प्रतियोगिता में एम.एड. तथा बी.एड. के सभी हाउस के
छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें छात्रों ने सरस्वती पूजन, संस्कृति को दर्शाते प्रतीकों तथा
गीतों के द्वारा कॉलेज का पूर्ण माहौल बसंत के रंगों से सराबोर हो गया I इस इंटर हाउस प्रतियोगिता
में मोस्ट वेल ड्रेस्ड ग्रुप प्रतियोगिता, पतंग उड़ाना प्रतियोगिता , फूल सज्जा प्रतियोगिता तथा
डिश ऑफ़ द डे आदि प्रतियोगिताएं शामिल थी I अपनी उत्तम प्रदर्शन के आधार पर पतंग उड़ाना
प्रतियोगिता में लक्ष्मी बाई हाउस को प्रथम, रविंद्र नाथ टैगोर हाउस को द्वितीय, महात्मा गाँधी
हाउस को तृतीय, फूल सज्जा प्रतियोगिता में नेहरू हाउस को प्रथम, डॉ. राधा कृष्णन हाउस को
द्वितीय, रविंद्र नाथ टैगोर हाउस को तृतीय , डिश ऑफ़ द डे प्रतियोगिता में डॉ. राधा कृष्णन
हाउस को प्रथम, स्वामी दयानन्द हाउस को द्वितीय, रविंद्र नाथ टैगोर हाउस को तृतीय, मोस्ट
वेल ड्रेस्ड ग्रुप प्रतियोगिता में नेहरू हाउस को प्रथम, रविंद्र नाथ टैगोर हाउस को द्वितीय,
लक्ष्मी बाई हाउस को तृतीय घोषित किया गया I
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार ने सभी को बसंत के शुभ पर्व की
मंगल-कामनाएं दी तथा आशा की कि सभी पर माँ सरस्वती की कृपा बनी रहेI इस अवसर पर कॉलेज
के प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने विजेता रहे हाउस के छात्रों को बधाई दी तथा कहा कि इस प्रकार के
आयोजन हमारी सभ्यता व संस्कृति के संरक्षण में प्रभावशाली सिद्ध होते हैं I मुख्य अतिथि
सचिव श्री.आर.एम.भल्ला एवं उप सचिव प्रो.शरणजीत सैनी ने भी छात्रों को उनकी सक्रिय
भागीदारी के लिए प्रोत्साहन दिया I प्रतियोगिता के निर्णायक उप सचिव प्रो.शरणजीत सैनी तथा
मैडम रोमा और पतंग उड़ाना प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. नरेश कुमार और डॉ. हरप्रीत सिंह
रहेI
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /April 27 ) Lamrin Tech Skills University Punjab hosted an Indo-African Cultural Fest in collaboration with Global Pass Career Consultancy. Students from India and various African countries participated enthusiastically in this...
article-image
पंजाब

शांतिपूर्वक मतदान के लिए वोटरों व पोलिंग स्टाफ का धन्यवाद किया जिला चुनाव अधिकारी ने

10 मार्च को होगी जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों की गिनती होशियारपुर, 20 फरवरी: जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जहां आज अलग- अलग पोलिंग बूथों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजात शिशु तस्करी एवं धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ : गिरोह की 7 महिलाएं सहित 9 ग्रिफ्तार

देहरा : हिमाचल प्रदेश के देहरा जिले में पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय नवजात शिशु तस्करी एवं धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. इस सनसनीखेज मामले में अब तक...
article-image
पंजाब

चौथे दिन का शुभारंभ गतका खेल से हुआ : खेल एवं युवक विभाग के सचिव ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 19 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित “खेडां वतन पंजाब दियां-2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन का शुभारंभ आज आउटडोर स्टेडिय होशियारपुर में गतका खेल से किया...
Translate »
error: Content is protected !!