प्रेमिका ने शादी का बनाया दबाव, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल, फिर दी दर्दनाक मौत.

by
एएम नाथ। मंडी । हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया है। पंडोह के 9 मील के पास महिला का मर्डर हुआ था। ब्लाइंड दिख रहे इस मामले की गुत्थी को मंडी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। पांच दिनों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ इस ब्लाईंड मर्डर केस को साल्व किया बल्कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसे मंडी भी ला रही है. आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
                            आरोपी की पहचान 26 वर्षीय प्रकाश यादव, पुत्र अशोक यादव, निवासी सोलोपति- लालपुर, थाना श्रृंगेश्वर जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है. वहीं, मृतका की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री बच्चा यादव निवासी सुपौल बिहार के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है और वो कल शव को लेने मंडी आ रहे हैं।
ब्लाइंड मर्डर मामले में सीसीटीवी की छोटी सी फुटेज पुलिस के लिए मददगार बनी और पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी प्रकाश यादव ने बताया है कि वो शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं. जिस महिला की उसने हत्या की वो भी शादीशुदा थी और उसके भी दो बच्चे हैं। इन दोनों के आपस में नाजायज संबंध थे। महिला ने आरोपी पर जबरन दूसरी शादी करने का दबाव बनाया। डेढ़ महीने पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी। इसके बाद से ही प्रकाश यादव ने इसे मारने की ठान ली थी।
वो उसे घुमाने के बहाने हिमाचल लेकर आया. कुल्लू में अपने चचेरे भाई के पास गया और वहां पर रूका. वापसी में पंडोह के साथ लगते 9 मील के पास बस से उतरा और पहाड़ी पर ले जाकर महिला को मौत के घाट उतारने के बाद वहां से फरार हो गया. आरोपी लगातार फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस ने सारी जांच पड़ताल के बाद आखिरकार, उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में थाना प्रभारी सदर स्कीनी कपूर और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की, वहीं, बिहार, यूपी और रेलवे पुलिस ने भी आरोपी को पकड़ने में काफी मदद की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की मेरी रसोई’ योजना : 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त तेल, चीनी और दाल, सीएम भगवंत मान ने कर दिया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार (23 फरवरी 2026) को ‘मेरी रसोई’ योजना शुरु करने की घोषणा की। राज्य सरकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड 40 लाख परिवारों को जरूरी खाद्य...
article-image
पंजाब

भयंकर गर्मी में जनता को राहत : पंजाब में बिना रुके मिलेगी 24 घंटे बिजली, भगवंत मान का मिशन रोशन

चंडीगढ़. गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग में तेज और अचानक वृद्धि को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने पूरे पंजाब में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं....
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय रे में धूमधाम से मनाया गया NSS दिवस स्वच्छता अभियान के साथ पोषण जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

एएम नाथ ।: फतेहपुर, 24 सितंबर। राजकीय महाविद्यालय रे में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीरू ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के 895 मामले दर्ज, 44.31 लाख रुपये का लगाया जुर्माना – अवैध खनन पर प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान आरम्भ: डॉ. यूनुस

एएम नाथ। शिमला : निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने कहा कि खनिजों का सदुपयोग न केवल पर्यावरणीय सन्तुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी जरूरी...
Translate »
error: Content is protected !!