दिल्ली में किसकी सरकार? Exit Poll के आंकड़े भूल जाइए : वोटिंग प्रतिशत से समझिए जमीनी सच्चाई

by
दिल्ली चुनाव में मतदान के बाद अब एक ही सवाल चर्चा में है कि आखिर मतदाताओं ने इस बार किसका खेल किया? वो भी इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं ने 2025 के इस चुनाव में जमकर मतदान किया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 6 बजे तक 60.42 प्रतिशत मतदान हुआ है. दिल्ली में पिछली बार 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ था.
मतदान में बढ़ोतरी, क्या है सियासी ट्रेंड?
1. 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ने पर बदली सरकार- दिल्ली में 2003, 2008, 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई थी. 2003 में 4.43 प्रतिशत, 2008 में 4.1 प्रतिशत, 2013 में 8 प्रतिशत और 2015 में करीब 1.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।
2013 छोड़ दिया जाए तो वोट बढ़ने की वजह से कभी सरकार का उलटफेर नहीं हुआ. हालांकि, सीटों की संख्या में जरूर कमी और बढ़ोतरी देखी गई. 2003 में 4.4 प्रतिशत वोट बढ़े तो सत्ताधारी कांग्रेस की सीटें 5 कम हो गई. 2008 में 4.1 प्रतिशत वोट बढ़े तो कांग्रेस की सीटों में 4 की कमी आई.
2013 में कांग्रेस 8 सीटों पर सिमट गई. वोट बढ़ने का सीधा फायदा बीजेपी और नई-नवेली आम आदमी पार्टी को हुआ. 2015 में 1.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई तो आम आदमी पार्टी की सीटें बढ़ कर 67 पर पहुंच गई।
हालांकि, इस बार जिस तरीके से वोट बढ़े हैं, उससे आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या में कमी के संकेत है. दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने खुद 55 सीटों पर जीत का दावा किया था. 2020 में आप को दिल्ली की 62 सीटों पर जीत मिली थी।
2. झारखंड और महाराष्ट्र में अलग ही गेम- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव हुए हैं. इन दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी देखी गई. दिलचस्प बात है कि दोनों ही राज्यों में सत्ताधारी दल की वापसी हो गई।
मसलन, झारखंड में 2024 के चुनाव में 2019 के मुकाबले 3 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ. यहां पर हेमंत सोरेन गठबंधन को 56 सीटों पर जीत मिली. 2024 में हेमंत गठबंधन के पास 47 सीटें थी।
इसी तरह महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में करीब 4 प्रतिशत ज्यादा वोट पड़े. 2019 में महाराष्ट्र में 62 प्रतिशत वोट पड़े थे। महाराष्ट्र में ज्यादा वोट का सीधा फायदा महायुति गठबंधन को हुआ. महायुति गठबंधन को विधानसभा चुनाव में 236 सीटों पर जीत मिली. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं।
दोनों ही राज्यों में सत्ता वापसी की वजह महिला वोटर्स को माना गया. दिल्ली में भी महिलाओं के लिए कई लोक-लुभावन वादे किए गए हैं. कहा जा रहा है कि अगर इन वादों का असर होता है तो इसका सीधा फायदा सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को होगा।
3. मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटरों का क्रेज- सीलमपुर और मुस्तफाबाद में सबसे ज्यादा वोट डाले गए हैं. दोनों ही सीटों पर सुबह से मतदाताओं में वोट डालने का क्रेज देखा गया. सीलमपुर और मुस्तफाबाद सीट पर पिछली बार आम आदमी पार्टी को जीत मिली है. इस बार दोनों ही जगहों पर आप को तगड़ी चुनौती मिलती दिख रही है।
मुस्तफाबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी के कैंडिडेट ताहिर हुसैन मैदान में हैं. बीजेपी की तरफ से मोहन सिंह विष्ट चुनाव लड़ रहे हैं. आप ने यहां से पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे आदिल को टिकट दिया है।
सीलमपुर में चौधरी मतीन अहमद के बेटे चौधरी जुबेर उम्मीदवार हैं. यहां से बीजेपी ने अनिल गौर और कांग्रेस ने अब्दुल रहमान को टिकट दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने कोटला बड़ोग में नशा मुक्ति केंद्र के लिए 5.34 करोड़ रुपये किए मंजूर

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश सरकार ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने और नशे की लत से प्रभावित युवाओं को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए एक व्यापक द्वि-आयामी...
article-image
पंजाब

श्री गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा सिंह सभा में करवाया धार्मिक कार्यक्रम

नवांशहर। स्थानीय चंडीगढ़ रोड पर स्थित गुरूद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की 553वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक आयोजन करवाए गए। सुबह से शाम तक संगत गुरुद्वारा साहिब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 30 जून तक चलेगा सघन डायरिया नियंत्रण  पखवाड़ा : DC मुकेश रेपसवाल

5 साल  के 53708  बच्चों को घर पर वितरित  की जाएगीं जिंक की  गोलियां-ओआरएस के पैकेट एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में सघन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ) के प्रभावी क्रियान्वयन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप के राज्यसभा सासंद अशोक मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी : राघव चड्ढा की जगह बने हैं सदन के उपनेता

नई दिल्ली :  राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से उपनेता नियुक्त होने के कुछ ही दिनों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने  सांसद अशोक कुमार मित्तल से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी की।...
Translate »
error: Content is protected !!