पुलिस ने 2 फिल्म एक्ट्रेसस को लिया हिरासत में, राजद्रोह के लगे आरोप

by

नई दिल्ली : बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर दो एक्ट्रेसस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों एक्ट्रेस का नाम मेहर अफरोज शॉन और सोहाना सबा है। बताया जा रहा है कि पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने अफरोज को राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया है। जबकि सोहाना के खिलाफ पर लगे आरोपों की जानकारी नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एडिशनल कमिश्नर रेजाउल करीम मलिक का कहना है कि इन्हें इंटेल आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्हें राजधानी ढाका के मिंटू रोड स्थित डीबी कार्यालय ले जाया गया। जानकारी के मताबिक, मेहर ने फेसबुक पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना की थी। वे बांग्लादेश की फेमस एक्ट्रेस, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और प्लबैक सिंगर हैं।

मेहर अफरोज के पिता और जमालपुर जिला अवामी लीग के पूर्व सलाहकार मोहम्मद अली के घर में गुरुवार को तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। घटना शाम करीब 6:30 बजे नरुंदी रेलवे स्टेशन के इलाके में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम छात्रों और स्थानीय लोगों ने नरुंदी बाजार में जुलूस निकाला था। थोड़ी देर बाद ये जुलूस मोहम्मद अली के घर पहुंचा। इसके बाद हमलावरों ने मेहर के पिता के घर पर ईंटें और पत्थर फेंके और बाद में आग लगा दी। बता दें कि मेहर के पिता ने पिछले चुनाव में जमालपुर-5 (सदर) सीट पर टिकट के लिए चुनाव लड़ा था। लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने की वजह से वे चुनाव नहीं लड़ पाए। मेहर की मां, ताहुरा अली, 1996 में आरक्षित सीट से अवामी लीग की सांसद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे से जिंदगियां बर्बाद होने के साथ जानलेवा बीमारियां भी फैल रही, सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

पुलिस ने जो छह करोड़ का नशा पकड़ा, तो उसे मंगवाने वाला सप्लायर कौन है? प्रदेश में दो साल में एचआईवी के मामलों में लगभग डेढ़ गुना वृद्धि और सुई से संक्रमित होने का...
article-image
पंजाब

पहाड़ियो का जेसीवी मशीनो से सीना छलनी कर समतल वना बना रहा माइनिंग मफ़िया

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) : कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव भवनौर के वन्य क्षेत्र जो हरियाली से प्रचुर मात्रा से हरे भरे पडे है। लेकिन इन पहाड़ी  जंगलों को कुछ...
article-image
पंजाब

18-19 आयु वर्ग के नौजवानों की 100 प्रतिशत वोट बनाना यकीनी बनाया जाए: संदीप सिंह

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत कालेजों के प्रिंसिपलों व आईलेट्स सैंटरों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए निर्देश होशियारपुर, 12 नवंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम -अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी संदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 31 देशों के 2 हजार पर्यटकों को बचाया : आपदा में हर समय पुलिस फ़ोर्स के जवान दिन रात लोगों को बचाने के लिए डटे रहे : डीजीपी संजय कुंडू

नाहन : भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में डेढ़ महीने में आई आपदा के दौरान पुलिस ने लोगों की जान माल बचाने के लिए बेहतर कार्य किया है। जिसमें सिरमौर पुलिस ने लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!