गौतम नगर, होशियारपुर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया होशियारपुर : दलजीत अजनोहा

by

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर स्थानीय आश्रम, गौतम नगर, होशियारपुर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपने प्रवचनों में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी अंजली भारती जी ने कहा कि जिस समय समाज में जाति-पाति का बोलबाला था, समाज ऊँच-नीच जातियों में बँटा हुआ था, ऐसे परिप्रेक्ष्य में गुरु रविदास जी ने समाज में जन्म लिया और अपने ज्ञान के आलोक से सैकड़ों-हजारों लोगों को ईश्वरीय भक्ति से जोड़ा। यहाँ तक कि अनेक राजा-महाराजा व रानियाँ उनकी शिष्य-शिष्याएँ बनीं। उन्होंने प्रभु के प्रति जो भ्रम थे, उन्हें मिटाकर बताया कि प्रभु तो सबके हैं और सबके हृदय में निवास करते हैं। जहाँ ‘मैं’ और ‘तू’ है, वहाँ प्रभु नहीं हैं। उनके हृदय की पवित्रता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है कि गंगा मैया ने पंडित जी से स्वयं उनके द्वारा दिया गया रुपया स्वीकार किया, जिसके माध्यम से “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश उन्होंने मानव जाति को दिया। साध्वी जी ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि व्यक्ति अपनी जाति से नहीं, अपितु कर्म से श्रेष्ठ होता है और उनकी दिव्य वाणी “बेगमपुरा सहर को नाऊं, दुख अंदोह नहीं तिहि ठाऊं” के माध्यम से उन्होंने हमें और भी गहन संदेश दिया कि हमें भी बेगमपुर के निवासी बनना है और वह बेगमपुर कहीं बाहर नहीं, अपितु हमारे शरीर के अंदर ही विद्यमान है, जहाँ न कोई ग़म, न खौफ़ और न ही किसी प्रकार का कोई घाटा अथवा दुख है। एक पूर्ण संत सतगुरु द्वारा दिव्य दृष्टि को प्राप्त कर ही इन अलौकिक नजारों का अनुभव किया जा सकता है। श्री गुरु रविदास जी महाराज का यही पावन उपदेश है कि जो इस बेगमपुर शहर का निवासी बनेगा, वही मेरा मीत है। सो, हमें चाहिए कि हम उनके इस स्वप्न को पूरा करें और कार्यक्रम के अंत में साध्वी सुश्री सुनीता भारती जी ने “बहुत जन्म बिछुरे थे माधो” शब्द का गायन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आबकारी नीति के कारण दिल्ली के कई मंत्रियों को जेल हुई , वहीं नीति पंजाब में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा लागू की गई – सुनील जाखड़

चंडीगढ़ : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। जाखड़ ने दावा किया कि पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर आबकारी नीति लाई गई है.l सुनील जाखड़...
पंजाब

20 मार्च से लापता रणवीर चंडीगढ़ से मिला, परिवार ने पुलिस का जताया आभार

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शहर के मोहल्ला मिलाग नगर निवासी एक बच्चा 20 मार्च को घर से रेलवे मंडी मैदान के लिए निकला था, लेकिन घर वापिस नहीं आया था। इसके बाद उसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में CBI की बड़ी कार्रवाई – 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

एएम नाथ। बद्दी :  जिला सोलन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर के एक व्यक्ति से ऑनलाइन 99,999 रुपए की ठगी करने के आरोप में महिला समेत दो पर मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गढ़शंकर शहर के एक व्यक्ति से 99,999 रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड करने के मामले में साइबर क्राइम होशियारपुर थाने में एक महिला समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!