डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी और डिप्टी सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मांमले में 4 के खिलाफ मामला दर्ज

by
रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद के उत्तराधिकारी हेमानंद महाराज और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के खिलाफ एक वीडियो फेसबुक पर डाला गया है।
वीडियो डालने और फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के आरोप में रवि रोनखर के खिलाफ कुछ लोगों ने जिले के चार थानों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर केस दर्ज करवाया है।
             शिकायतकर्ताओं में हरोली थाने में पंजावर निवासी दीपक मनकोटिया, चिंतपूर्णी थाने में तिलक राज शर्मा, ऊना सदर थाने में राजीव कुमार निवासी टक्का और पुलिस थाना अंब में अमलैहड़ के संदीप शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि रवि ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मुकेश अग्निहोत्री की देवभूमि के मठ-मंदिरों में घुसपैठ हो रही है। चालाकी से वह देवभूमि में जिहादी ईको सिस्टम मजबूत कर रहे हैं। ऊना के डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में भी उन्होंने सेंधमारी की। इससे धार्मिक स्थल में श्रद्धा रखने वालों में रोष है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि यह मामला लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। पुलिस के पास चार शिकायतें आई हैं। पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शराब सस्ती करने की जगह रेत को सस्ता करें: पवन दीवान

चंडीगढ़: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने एक ट्वीट कर कहा है कि पंजाबियों को रेत सस्ती चाहिए शराब नहीं, घर बनाने हैं, उजाड़ने नहीं। पवन दीवान ने कहा कि शराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : चुनाव के पहले ही देश ने तय किया कि आयेंगे तो मोदी ही

एएम नाथ। बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में बिलासपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं...
article-image
पंजाब

28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची की जारी : पंजाब में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सीएम मान की अगुवाई में ‘पुरस्कार नीति’ लागू

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक अहम और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘पुरस्कार नीति’ लागू की है। इस नीति के तहत पंजाब पुलिस को राज्य में वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिलने पर जताया आभार : सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश अप्रैल से

पट्टा मेहलोग,25 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी मेहलोग को सीबीएसई पाठ्यक्रम का दर्जा प्रदान कर इसकी औप्रचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।अब...
Translate »
error: Content is protected !!