हम धर्म और पैसा बांटने की नहीं, काम की राजनीति करते हैं : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by
नई दिल्ली, 11 फरवरी । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के विधायकों की बुलाई गई मीटिंग के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए आगे की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि हम अब दिल्ली में मिले अनुभव का इस्तेमाल पंजाब में करेंगे।
उन्होंने कहा, “हार-जीत चलती रहती है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। अब हम दिल्ली का अनुभव पंजाब में भी लागू करेंगे। हमने मोहल्ला क्लिनिक, जिसे पंजाब में ‘आम आदमी क्लिनिक’ कहा जाता है, को खोलने पर जोर दिया है। हम पहले ही 850 से ज्यादा क्लिनिक स्थापित कर चुके हैं। अस्पतालों का कायाकल्प हो चुका है, स्कूल ऑफ एमिनेंस बनकर तैयार हैं और सरकारी स्कूलों के बच्चे अब बड़े-बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। हमें एक साथ काम करना है, क्योंकि हमारी पार्टी काम के नाम पर जानी जाती है। हम न तो किसी धर्म की राजनीति करते हैं, न ही गुंडागर्दी या पैसा बांटने की राजनीति। दिल्ली के लोगों का जो फैसला है, वह हमारे लिए सर्वोपरि है। मंगलवार को सारी दिल्ली की टीम यहां इकट्ठी हो गई है।”
उन्होंने कहा, “हमने एक प्रण लिया है कि हम पंजाब को अगले दो सालों में ऐसा बनाएंगे कि पूरे देश के लिए यह एक मॉडल राज्य बन जाए। चाहे शहरों की तरक्की हो, गांवों की, व्यापार में या दुकानदारों और किसानों के लिए, हम पंजाब को एक ऐसा मॉडल राज्य बनाएंगे जिसे सब देखें। हमें उम्मीद है कि हमारे वॉलंटियर और कार्यकर्ता बहुत समर्पित हैं, वे किसी लालच के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए काम करते हैं। पंजाब हमेशा से ही हर लड़ाई में सबसे आगे रहा है, चाहे आजादी की लड़ाई हो या हरित क्रांति का समय। आम आदमी पार्टी के पहले चार सांसद भी पंजाब से आए थे। हम पहले भी काम करते रहे हैं, हम ग्राउंड से उठे हुए लोग हैं, हमारे पिता या दादा कोई बड़े मंत्री या उद्योगपति नहीं थे।”
उन्होंने कहा, “हमें लोगों का दिल जीतना है और पंजाब में खेलों से लेकर व्यापार तक, हमने बहुत सारे व्यापारियों का विश्वास जीता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे टाटा स्टील, ग्रासिम पेंट्स, सनातन टेक्सटाइल्स, यहां निवेश करना शुरू कर चुकी हैं। हमने तीन सालों में पचास हजार से ज्यादा नौकरियां भी विभिन्न विभागों में दी हैं, ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पहलवानों के समर्थन में शहर में रोष मार्च : विभिन्न संगठनों ने कहा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर किया जाए गिरफ्तार किया जाए

गढ़शंकर : देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर देश की विश्वस्तरीय महिला पहलवानों द्वारा शारीरिक शोषण खिलाफ दिये जा रहे धरने के समर्थन में तथा आरोपी खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हेतु...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता के घर पर फायरिंग:रात को विदेशी नंबर से कॉल आई, जान से मारने की धमकी

गुरदासपुर : बुधवार रात को शहर के वार्ड 25 में रहने वाले कांग्रेस के हलका यूथ प्रधान नकुल महाजन के घर के बाहर स्कूटी पर आए 2 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। हालांकि, घटना...
article-image
पंजाब

बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जयंती पर्व के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी की अध्यक्षता में बैठक

गढ़शंकर, 19 मार्च:: तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बैसाखी और बाबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य : कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ बने

राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया, अमनजोत कौर स्पैशन इनवाइटी व जैवी शेरगिल राष्ट्रीय वक्ता नियुक्त नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़...
Translate »
error: Content is protected !!