पंजाब में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन 21 फरवरी से होंगे शुरू

by
चंडीगढ़।  । पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब पुलिस की ओर से कॉन्स्टेबल के 1746 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। भर्ती के लिए जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू की जाएगी।
जो भी अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल पदों के लिए निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं वे आवेदन शुरू होते ही पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 13 मार्च 2025 तय की गई है।
क्या है योग्यता
पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12th) कक्षा उत्तीर्ण की हो। एक्स सर्विसमैन का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही फॉर्म भरा जा सकेगा, अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना आवश्यक होगा। एप्लीकेशन फीस जनरल श्रेणी के लिए 1150 रुपये, एससी/ एसटी/ बीसी/ ओबीसी (केवल पंजाब राज्य के) वर्ग के लिए 650 रुपये और पंजाब के एक्स सर्विसमैन के लिए शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। जो उम्मीदवार रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उन्हें भर्ती के अगले चरण फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट एवं डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से राज्यभर में कॉन्स्टेबल के 1746 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैंपलों को ज्यों का त्यों रखने के लिए होशियारपुर को मिले 3 बड़े फ्रिज, एक चिल्लर व 2 कैरियर – नई मशीनों से फूड सैंपलिंग व टैस्टिंग को मिलेगा बढ़ावा

होशियारपुर I  प्रदेश सरकार के मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत खाने-पीने वाले पदार्थों की शुद्धता, मानक व क्वालिटी जांचने के लिए स्टेट फूड कमिश्न पंजाब की ओर से जिले में 3 बड़े फ्रिजों, एक...
article-image
पंजाब

आतंक का सिर कुचलने के लिए भारतीय सेना और भी बड़े स्तर पर कदम उठाएः एडवोकेट राकेश मरवाहा

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : आतंकियों द्वारा पहलगाम में निर्दोश सैलानियों की हत्या किए जाने से पूरे देश में रोष की लहर है और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को आतंकियों के साथ सख्ती से निपटने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विभिन्न कोर्सों के लिए बिना लेट फीस के दाखिला जारी: प्रिंसिपल डा़. खेहरा

गढ़शंकर -बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स के लिए बिना लेट फीस के दाखिला जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बलजीत सिंह...
article-image
पंजाब

सरकार डिजिटल के नाम पर आंगनवाड़ी वर्करों को परेशान करना बंद करे और राशन देने के लिए फेस आईडी से राशन बांटने की प्रक्रिया को किया जाए तुरंत बंद – लखविंदर कौर

नवांशहर। आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सीटू (पंजाब) की जिला शहीद भगत सिंह नगर महासचिव लखविंदर कौर उस्मानपुर के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर अंकुरजीत सिंह के माध्यम से आंगनवाड़ी वर्कर यूनियन सीटू (पंजाब) ने आंगनवाड़ी वर्कर्स...
Translate »
error: Content is protected !!