समाज सेवा करने वाला हर इंसान होता है योद्धा : पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना 

by
शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में निशुल्क मेडिकल कैंप में सेवा करने वाले डॉ. अवनीश सूद व रयात बाहरा कालेज के वालंटियर्स को खन्ना ने किया सम्मानित
होशियारपुर।  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि समाज सेवा करने के लिए कोई निश्चित आयु या समय नहीं होता और समाज सेवा करने वाला हर इंसान योद्धा होता है जो अपने रोजमर्रा के कामकाज और जीवन यापन से समय निकलकर समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। समाज सेवा करने वाला हर व्यक्ति ऊंची सोच का मालिक होता है जो निस्वार्थ भाव से समाज के कल्याण की कामना करता है। खन्ना ने बताया कि दिनांक 29 जनवरी को शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में महंत उदयगिरि महाराज के पवन सानिध्य में निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया था ।
जिसमें प्रसिद्ध ई.ऐन.टी. स्पेशलिस्ट डॉ. अवनीश सूद ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। खन्ना ने बताया कि इस कैम्प के दौरान रयात बाहरा कालेज के नर्सिंग एवं फार्मेसी विद्यार्थियों ने भी कैम्प में बेहतरीन ढंग से सेवाकार्य किया। खन्ना ने कहा कि यदि समाज का हर आम और खास व्यक्ति इसी प्रकार समाज सेवा में अपना योगदान दे तो स्वास्थ्य तथा रोगमुक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके खन्ना ने डॉ. अवनीश सूद सहित रयात बाहरा कालेज के 50 बच्चों को सम्मानित भी किया। इस मौके अनुराग सूद भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 नगर निगम और 102 काउंसिल चुनाव प्रकिर्या की तैयारी तेज : मई अंत या जून के प्रथम में मतदान संभव

चंडीगढ़ :  पंजाब के 9 नगर निगमों और 102 नगर काउंसिलों के चुनाव मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले हफ्ते में करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं हालांकि अभी...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को पंजाब पुलिस ने पकड़ा : 4 पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस भी बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है जब पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा को आया गुस्सा, चला दी गोली : मोहाली में रोडरेज! कार की टक्कर के बाद झगड़ा

मोहाली। पंजाबी सिंगर प्रिंस रंधावा को रोडरेज में गुस्सा आ गया और नौबत यहां तक आ पहुंची की उन्होंने गोली तक चला दी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फेज-11 थाने में मामला दर्ज...
article-image
पंजाब

बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के दिशा निर्देशानुसार बहु-रंग कलामंच होशियारपुर की ओर से सैंट्रल जेल होशियारपुर में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एलायन्स क्लब के एैली एडवोकेट एस.पी.राणा तथा...
Translate »
error: Content is protected !!