बायो गैस प्लांट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव न भेजने पर बोले नेता प्रतिपक्षजयराम ठाकुर ….केंद्र की योजनाओं से जानबूझकर प्रदेश को दूर रख रही है सुक्खू सरकार

by
प्रदेश के लोगों को गुमराह करके सरकार चला रहे हैं मुख्यमंत्री
केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रस्ताव भी नहीं भेज रही है सुख की सरकार
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सैकड़ो योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनकी मदद से प्रदेश का अनेक प्रकार से लाभ हो सकता है। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में दिलचस्पी नहीं है। जिससे प्रदेश के लोगों का भला हो। इसलिए सुक्खू सरकार केंद्र को उन योजनाओं के प्रस्ताव ही नहीं भेजती है। सरकार की इस हरकत का खुलासा आज राज्यसभा में हुआ है जब हिमाचल से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नायक द्वारा बताया गया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है।
जयराम ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार 4800 किलो प्रतिदिन की क्षमता का बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए राज्य को 4 करोड रुपए की आर्थिक सहायता देती है। पहले से चल रहे ऐसे प्लांट के लिए भी केंद्र सरकार 3 करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अपने राजनीतिक विद्वेष के कारण जनहितकारी परियोजनाओं का बहिष्कार कर रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रदेश में ग्रीन एनर्जी के उत्पादन और प्रयोग को भी बल मिलता और साथ ही साथ रोजगार के साधन भी सृजित होते और प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होती।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आए दिन ग्रीन स्टेट की बात करते हैं लेकिन केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रीन एनर्जी के दोहन की संभावनाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स में दिलचस्पी भी नहीं दिखाते हैं। वर्तमान सरकार सिर्फ झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को बरगला रही है और हर दिन एक ही आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है। आए दिन केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत दिए काम हिमाचल प्रदेश में हो रहे हैं और लोगों को इसका लाभमिल रहा है। आज प्रदेश मेंब्जो कुछ भी हो रहा है सब केंद्र सरकार के सहयोग से ही हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 1 लाख 55 हजार लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है जिसमें से 5500 आवेदन मंजूर हो चुके हैं और 1150 घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर दिया गया है इन संयंत्र की कुल क्षमता 4052 किलोवाट है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश की बड़ी आबादी कवर होगी जिनका कोई बिजली बिल नहीं आएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसी प्रकार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना का भी लाभ प्रदेश के लोगों को नहीं मिल रहा है। 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों के लिए चलाई जा रही आयुष्मान योजना का भी राज्य सरकार द्वारा प्रमुखता से प्रचार प्रसार नहीं किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जुड़ने पर प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा बुजुर्गों को आयुष्मान का लाभ मिलेगा परंतु उसके लिए भी सुक्खू सरकार का रवैया उदासीन ही है। प्रदेश सरकार को केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाना होगा जिससे प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को उन योजनाओं का लाभ मिल सके। सरकार की सकारात्मक राजनीति करें जिससे प्रदेश का लाभ हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

6 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त :ऊना के बाथड़ी में ब्रेक फेल होने पर ट्रक बेकाबू:6

ऊना । हिमाचल के ऊना स्थित बाथड़ी में ब्रेक फेल हो जाने पर तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। जिसने बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें के चपेट में ले लिया आसपास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 से 7 मार्च तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन –  राज्य स्तरीय नड़वाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता : SDM गिरीश समरा

सुंदरनगर 24 फरवरी।   राज्य स्तरीय नड़वाड़ मेला सुंदरनगर की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को अधिमान देने के साथ स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली जैसा कांग्रेस का हाल हिमाचल में भी होगा : राजीव बिंदल

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा विपक्ष के लिए आंखें खोलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रेया वालिया ने HPPSC द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ। नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां निवासी श्रेया वालिया ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिस पर...
Translate »
error: Content is protected !!