शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजू ब्रदर्स यूके के सहयोग से जरूरतमंदों को व्हील चेयर की  भेंट

by
गढ़शंकर, 14 फरवरी : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी यूके पंजाब के विशेष सहयोग से आज शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल की मौजूदगी में एक जरूरतमंद दिलावर सिंह को व्हीलचेयर भेंट की गई। इस मौके ट्रस्ट के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू तथा चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने बताया कि यूके में ब्रिटिश अंपायर ऑफिसर के रूप में तैनात डॉक्टर अमरजीत राजू द्वारा तथा भाई हैप्पी साधोवाल से मिलकर इलाके में अनेक समाज भलाई के कार्य किये जा रहे हैं। जिसके तहत आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिलावर सिंह निवासी खाबड़ा को नौजवान लक्की लल्लियां कनाडा के नेतृत्व में व्हील चेयर भेंट की गई। दर्शन सिंह मट्टू ने राजू परिवार द्वारा किए जा रहे समाज भलाई के कार्यों की प्रशंसा करते कहा कि यह परिवार जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा ही तैयार रहता है। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, प्रिं सतनाम सिंह, अमन साधोवाल, डॉक्टर बिट्टू विज, डॉक्टर लखविंदर लक्की, प्रीत पारोवाल, सुखविंदर सिंह, मीरा रानी, नेक खाबड़ा, हरश गंगड़, रछपाल सिंह, जसप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

600 अवैध बसों के परमिट किए रद्द : पंजाब में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ : परिवहन विभाग ने पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है। बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 बसों के परमिट रद्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये परमिट अवैध तरीके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल : केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी होगी कमजोर

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने ही वाले थे कि बड़ा खेल हो गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने उन्हें भरी अदालत से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के लिए खाना बना रहा था पति : सिलेंडर फटा और एक पल में उजड़ गया परिवार

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से एक बेहद हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। मायके से लौट रही एक महिला की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उसने घर पहुंचकर अपने...
article-image
पंजाब

सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका गया

गढ़शंकर : आज जनवादी स्त्री सभा गढ़शंकर ने भम्मियां में सलाहपुर मोहल्ला बृज भूषण शरण सिंह सांसद का पुतला फूंका। इस अवसर पर बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुरिंदर कौर चुम्बर ब्लाक समिति सदस्य...
Translate »
error: Content is protected !!