प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अमेरिका दौरे से द्वीपक्षीय व्योपार तथा टेक्नॉलोजी के आदान-प्रधान बढ़ने के साथ आतंकवाद तथा मानव तस्करी पर लगेगी रोक : तीक्ष्ण सूद

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के अमेरिका दौरे को एक सफल दौरा बताते हुए कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेदर मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ले साथ जो बातचीत हुई हैं वह भारत के लिए बड़े माइने रखती हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रैम्प द्वारा दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद जो उनका सख्त रवैया दुनिया के बाकी देशों के साथ देखने को मिला हैं। वही श्री नरेंदर मोदी के इस दौरे से ट्रम्प का भारत के प्रति नर्म रुख स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं। इस दौरे के परिणाम स्वरूप दोनों देशो में द्वीपक्षीय व्योपार बढ़ेगा गए , जिस से भारत की आर्थिक स्थिति तेजी से मजबूत होगी तथा हम चीन को तेजी से मात दे सकेंगे। इसी तरह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस तथा स्पेस रिसर्च टेक्नॉलोजी की खोजो में भारत नई बुलंदियों को छु सकेगा। इसका सर्वपक्षीय लाभ हमारी भावी पीढ़ी को मिलेगा। श्री सूद ने कहा कि इस दौरे की सबसे बड़ी बात यह हैं कि दोनों देशो ने आपस में मिलकर आतंकवाद पर रोक लगाने का संकल्प लिया हैं , जिस से पाकिस्तान की भारत में चलाई गई आतंकी गीतिविधो पर तो रोक लगेगी ही परन्तु इसके साथ ही विदेशों में बैठे विभाजनकारी, आतंकवादी, खालिस्तानी व गैंगस्टरों को अपनी गतिविधियां चलाने में भी परेशानी होगी। इन प्रयासों से भारत में गैंगस्टरों तथा आतंकियों द्वारा बाहर के देशो में बैठ कर चलाए जा रहे अपराधों पर रोक लगेगी। इसके फल स्वरूप भारत भर में तथा विशेष कर पंजाब में अवैध हत्यार सप्लाई करने तथा नशे बेचने तथा शांति भंग करने की घटनाओं पर भी सरकार का नियंत्रण बढ़ेगा। श्री सूद ने कहा कि ट्रैवल एजेंटो द्वारा भोलेभाले लोगों को फुसला कर अमेरिका, कनाडा आदि विदेशी राष्ट्रों में भेजने के बहाने जो करोड़ो रुपए ठगें जा रहे हैं , अवैध मानव तस्करी को दोनों देशो द्वारा संयुक्त रूप से काबू करने से इस पर रोक लगेगी। श्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा कूटनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ जो इसका समय निर्धारित किया गया हैं वह भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सफल दौरे पर बधाई देते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी तथा भारत का सर्वपक्षीय विकास तेजी से होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.डी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम 100 फीसदी रहा 

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये आठवीं कक्षा के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एस.डी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का आठवीं का परिणाम 100 फीसदी रहा। जानकारी...
article-image
पंजाब

एक करोड़ की हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार….लुधियाना में स्पैशल टास्क फोर्स ने किऐ

लुधियाना :  स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को एक करोड़ की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

HDCA Players Aryan Arora, Harshit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 16 :Hoshiarpur District Cricket Association (HDCA) trainees Aryan Arora and Harshit Nanda have brought pride to Hoshiarpur after being selected to represent Punjab in the National Under‑19 Schools Cricket Championship. HDCA secretary...
Translate »
error: Content is protected !!