ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से किया गया सम्मानित

by

दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रसिद्द ऐड फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और राष्ट्रनिर्माणकारी विज्ञापनों और लघु फिल्मों के निर्माण के लिए 16 फ़रवरी 2025 को दिल्ली में “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” से सम्मानित किया गया । इस अवार्ड सेरोमनी का आयोजन लायंस क्लब और “नारी शक्ति एक नयी पहल फाउंडेशन” द्वारा किया गया, जिसमें देश विदेश की अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।
इस कड़ी में फिल्म मेकर एवं समाजसेवी मनप्रीत कौर को उनके सामाजिक और ऐड फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिया “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड”

ब्रानिमीर फॉक्स ( डिप्लोमेटिक काउंसलर, एम्बेसी ऑफ द रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया), डॉ. देवरथ (बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन), वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार, लायंस क्लब दिल्ली वेज प्रेसिडेंट गौरव गुप्ता, दीपक गोयल, मेंबर द्वारा सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि मनप्रीत कौर लंबे समय से समाजसेवा और ऐड मेकिंग के क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़ी हुईं हैं, जिसमें इनकी कोशिश रहती है कि प्रत्येक ऐड एवं लघु फिल्म क्रिएशन में सकारात्मक सामाजिक संदेश जरुर हो | मनप्रीत कौर ने खासकर समसामयिक विषयों पर अपने लघु फिल्मों के जरिए सामाजिक बुराइयों को दूर करने की पहल करती रहती हैं |
सामाजिक विषयों पर बनी उनकी फिल्म “थुक मत” ने खूब सुर्खियाँ बिटोरी है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म सराहा है |
यह “वीमेन प्रेस्टीज अवार्ड” उनके इन्ही सकारात्मक कार्यों को देखकर दिया गया है, इससे उनका मनोबल और भी बढ़ेगा, साथ ही सामाजिक विषयों को अपने ऐड एवं लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों के समक्ष चित्रित कर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित भी कर सकेंगी | इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक गुप्ता एवं अनुज अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केरला प्रांतीय कार्यालय ए.के.जी. सैंटर पर बंब से हमला करने वाले गिरफ्तार करके सजा देने की मांग

गढ़शंकर :बीनेवाल झुग्गियां अड्डे पर इक्टठ करके कामरेड दर्शन सिंह मट्टू प्रदेश कमेटी मैंबर ने सी.पी.आई.एम. केरला के प्रांतीय कार्यालय पर फांसीवाद शक्तियों द्वारा बंब से हमला करने वाले गुडों को तुरंत गिरफ्तार करके...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 12,16, गांव बजवाड़ा व अलाहाबाद में लगे कैंपों का लिया जायजा

होशियारपुर, 14 फरवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बिना किसी परेशानी के घरों के नजदीक सरकार सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। वे...
article-image
पंजाब , समाचार

युवा सांझ कार्यक्रम : पंजाब पुलिस ने भटके 2358 युवाओं को गैंगस्टरों से बचाया

चंडीगढ़ : कम्युनिटी पुलिसिंग को अगले स्तर पर ले जाते हुए पंजाब पुलिस ने अपने ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ के तहत भटके हुए युवाओं तक पहुंच को और तेज किया है. यह पहल ‘गैंगस्टरों पर...
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए मनीष से बेहतर योग्य कोई नहीं : मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 29 मई: चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली पक्ष पेश करते हुए, प्रसिद्ध वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने आज कहा कि लोकसभा में...
Translate »
error: Content is protected !!