चिट्टे की सप्लाई कर रहा था 23 साल का MBBS डॉक्टर : पुलिस ने किया गिरफ्तार

by
एएम नाथ।  बैजनाथ  :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ पुलिस ने पंजाब के मोगा, एक एमबीबीएस डॉक्टर को कांगड़ा जिले में चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  23 साल के आरोपी ने साल 2024 में हिमाचल प्रदेश के ही जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा से डॉक्टर की डिग्री पूरी की थी और अभी वह पंजाब में सेवाएं दे रहा था।
जानकारी के अनुसार, हाल ही में पुलिस ने बैजनाथ में बीते शुक्रवार 14 फरवरी को एक नेपाली को 6 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था. इसी आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि मोगा के एक रिक्शा चालक ने उसे यह नशीला पदार्थ सप्लाई किया था. बैजनाथ से एक पुलिस टीम को मोगा भेजा गया, जहां रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया. फिर आगे की जांच की तो पता चला कि मोगा का एक डॉक्टर चिट्टे का मुख्य सप्लायर है और तीनों आरोपियों को बैजनाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
हाल ही में कांग्रेस विधायक ने लिया था पंजाब का नाम
हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई पंजाब से आ रही है और यह बात किसी से छुपी नहीं है. सूबे के धर्मपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने बीते महीने चिट्टे की सप्लाई को लेकर बड़ा बयान दिया था और कहा था कि पंजाब से नशा सप्लाई हो रही है. उधर, सोमवार को भाजपा के नेता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था और कहा कि इस अभियान में सरकार कोई भी कदम उठाएगी तो भाजपा उसका साथ देगी. हालांकि, सूबे में चिट्टे की तस्करी के मामलों में भारी इजाफा हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर पीजीआई को किया सपुर्द

गढ़शंकर। गढ़शंकर के 94 वर्षीय सेवानिवृत बीपीईओ किशोर चंद के देहांत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए उनका पार्थिव शरीर  बॉडी डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. तरसेम सिंह व रोटरी...
article-image
पंजाब

फिरौती मांगने वाले गिरोह के 2 गुर्गे गिरफ्तार : आरोपियाें से 1 पिस्टल, 9 एमएम ग्लोक और 5 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल 30 बाेर और 25 जिंदा कारतूस 30 बाेर, 1 पिस्टल 32 बाेर, 5 जिंदा कारतूस 32 बाेर, 2 गाड़ियां और 1 मोटरसाइकिल बरामद

बटाला  : बटाला पुलिस ने बटाला में एक रेस्टोरेंट के बाहर गोलियां चलाने और मालिक से फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों का संबंध गैंगस्टर हैरी...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री कुटलैहड़ को 72 करोड़ की देंगे सौगात, अटल आदर्श विद्यालय का करेंगे शिलान्यास

   62 करोड़ से बनेगा अटल आदर्श विद्यालय, स्कूल में आईसीटी लैब, स्विमिंग पूल व इंडोर खेल मैदान भी होंगे ऊना  : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर आ...
article-image
पंजाब

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री के पास से मिला 8 किलो गांजा : जिसकी कीमत 8.17 करोड़

अमृतसर। अमृतसर हवाई अड्डे पर शनिवार को कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को 8.17 करोड़ के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।  अधिकारियों ने बताया कि यात्री मनदीप सिंह 26 फरवरी को मलेशिया से...
Translate »
error: Content is protected !!