रेल मामले सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली आएं जयराम ठाकुर के साथ : केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11,806 करोड़ का प्रावधान, मिडल क्लास को बड़ा लाभ : रवनीत सिंह बिट्टू

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल । शिमला :  , 18 फ़रवरी । केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही देश के मिडल क्लास के लिए यह बजट किसी वरदान से कम नहीं है।
यह बात केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप इस बजट में प्रस्तुत किया है जिसमें हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।  रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि 23 फरवरी तक देशभर में केंद्रीय मंत्री विभिन्न राज्यों में जाकर बजट की बारीकियों और राज्यों को मिलने वाले फायदों को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। इसी कड़ी में वे शिमला पहुंचे और प्रबुद्ध लोगों की संगोष्ठी व मीडिया के माध्यम से बजट के लाभों की जानकारी साझा की।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए बजट में 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। इसके अलावा रेलवे के लिए 2,716 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसमें चार ‘अमृत स्टेशन’ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिमाचल में रेलवे विस्तार के प्रोजेक्ट्स तेजी से चल रहे हैं, लेकिन राज्य की वर्तमान सरकार इन प्रोजेक्ट्स के लिए अपना अंशदान नहीं दे रही है।  उन्होंने कहा कि बजट में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए 2025-26 तक 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जो 2014 में मात्र 70 करोड़ रुपये था। इसी तरह पीएम आवास योजना के लिए 78,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जिससे 3 करोड़ 45 हजार मकान बनाए जाएंगे। जल जीवन मिशन के तहत 15.42 करोड़ नए नल लगाए जाएंगे, जिसके लिए 67,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस योजना से 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी घरों में नल लगाए जाएंगे, जिसका हिमाचल को भी सीधा लाभ मिलेगा।
 उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी केंद्र सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। 2014 में देश में 16 आईआईटी थीं, जो अब 23 हो गई हैं। इसी तरह एम्स की संख्या 7 से बढ़कर 20 और आईआईएम की संख्या 13 से बढ़कर 21 हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बजट में शिक्षा और खेल को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।  उन्होंने कहा कि रोजगार और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। 2014 में देश में केवल 350 स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर 1.6 लाख हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सरकार की स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों का परिणाम है, जिससे युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 100 जिलों में जहां कम फसल उत्पादन होता है। इसके लिए उन्हें विकसित करने की योजना बनाई है। इससे देश के 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होगा। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को भी इस योजना का पूरा लाभ उठाने के लिए सक्रियता दिखानी चाहिए।
मिडल क्लास के लिए टैक्स में राहत : उन्होंने कहा कि मिडल क्लास को बजट में बड़ी राहत दी गई है। 2014 में जहां 2.5 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स में छूट मिलती थी वह अब बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे देश और हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।  रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री 23 फरवरी तक देश के हर राज्य में जाकर बजट की बारीकियों को जनता के साथ साझा कर रहे हैं, ताकि लोगों को बजट के लाभों की सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के विकास को नई दिशा देने वाला है और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
हिमाचल सरकार को दिखानी होगी सक्रियता :

उन्होंने कहा कि कॉस्ट शेयरिंग को लेकर पहले से हिमाचल सरकार ने समझौता कर रखा है और ऐसे अपनी हिस्सेदारी देने से सरकार नहीं मुकर सकती। उन्होंने बताया कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन में स्टेट शेयर का 220 करोड़ रुपया हिमाचल सरकार ने नहीं दिया है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इसे लेकर सरकार को पत्र भी लिखा है। इसके अलावा नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन 63 किलोमीटर, चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन 28 किलोमीटर का निर्माण किया जाना है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने समझौते पर हस्ताक्षर कर रखे हैं तो वह इनकार नहीं कर सकती। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ऊना से कुन्ना के लिए 41 किलोमीटर रेल लाइन बनाई जानी है, जिसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसे स्वीकृति भी मिल गई है जिसपर जल्द काम शुरू किया जाएगा।
भगवंत मान चुटकले सुनाने में ठीक, सरकार में फेल
पंजाब की भगवंत मान सरकार को लेकर पूछे सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवंत मान चुटकुले सुनाने तक तो ठीक हैं मगर वह सरकार में पूरी तरह से फेल हो गए हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिन अधिकारियों ने दिल्ली चुनाव के लिए पैसा नहीं दिया उनको अब बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका से जो लोग वापस आए उसमें अधिकांश पंजाब के क्यों हैं, यह सोचने की बात है। आज पंजाब की जनता आप सरकार से पूरी तरह से नाराज है।
दिल्ली में भगदड़ जल्दबाजी का नतीजा
दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के मामले में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह ने कहा कि इस मामले में दो सदस्य हाई
पावर कमेटी जांच कर रही है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट देगी और कारण बताएगी। वैसे प्रथम दृष्टि में यह जल्दबाजी हुई घटना मानी जा सकती है। एक प्लेटफॉर्म पर जहां 100 लोगों के आने की जगह है वहां एक हजार पहुंच गए और जल्दबाजी करने लगे, उससे यह हादसा पेश आया हो सकता है। अभी जांच रिपोर्ट आने पर ही वह इसके बारे में कुछ कह सकेंगे।
रेल मामले सुलझाने के लिए जयराम ठाकुर के साथ दिल्ली आएं सुक्खू : केंद्रीय  रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश से जुड़े रेल के मसले सुलझाने को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली आना चाहिए और साथ में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को भी लाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर जो कहेंगे, वह करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University ink

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 1 :  Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, and Chandigarh Management Association (CMA) signed a Memorandum of Understanding (MoU) to strengthen industry-academia collaboration and create enhanced learning and career opportunities for students....
article-image
पंजाब

सरकार ने राजनैतिक दुर्भावना से बंद किया था जन मंच, लाखों शिकायतों को किया अनसुना : जयराम ठाकुर

नाम बदलना था तो पहले बदलते प्रदेश के लाखों लोगों का भला होता कांग्रेसी नेताओं ने जनमंच के ऐसे-ऐसे नाम रखें जिए सभ्य समाज में बोला नहीं जा सकता है एएम नाथ। शिमला :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान लोगों तक विकास के लाभ शीघ्र पहुंचाने में सहायक – राम कुमार चौधरी

मानपुरा पंचायत के खरूणी में विधायक ने सुनी जन समस्याएं बीबीएन, 3 मार्च (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान लोगों तक विकास के लाभ शीघ्र...
article-image
पंजाब

सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन सीबीआई दफ्तर पहुंचे : ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितताओं की जांच तेज

गाड़ी गेट पर रोकी, पैदल कार्यालय पहुंचे घुमन; मानसा जिला परिषद चेयरमैन चुस्पिंदरबीर चहल से हथियार लाइसेंस की सिफारिश पर भी हुई पूछताछ चंडीगढ़, 19 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी...
Translate »
error: Content is protected !!