लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर

by
एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह 20 फरवरी को शाम 8:00 बजे डलहौजी पहुंच रहे हैं जहां उनका रात्रि ठहराव है। विक्रमादित्य सिंह 21 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे डलहौजी में चर्च बैलून सड़क पर बनने वाली कार पार्किंग की आधारशिला रखने के पश्चात बाद दोपहर 12:30 बजे मैड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के तहत मैड़ा – चखोतर उन्नयन सड़क का निरीक्षण करेंगे तथा डांड में जन समस्याएं भी सुनेंगे। इसके पश्चात विक्रमादित्य सिंह सांय 3:30 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह किहार पहुंचेंगे जहां उनका संक्षिप्त ठहराव होगा। लोक निर्माण मंत्री सांय 5:00 बजे की किहार से चल कर शाम 7:30 बजे भंजराड़ू (तीसा) पहुंचेंगे उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विश्राम गृह भंजराड़ू (तीसा) में होगा।
लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री 22 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे भंजराड़ू (तीसा) से कोटी के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11:30 बजे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के अंतर्गत उन्नयन सड़क कियानी -राजनगर -चकलू -कोटी का निरीक्षण तथा नाबार्ड के अंतर्गत चंडी-बडोह बाया भटोली सड़क के शेष कार्य का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे शाम 4:00 बजे कोटी से रवाना होकर शाम 5:00 बजे चंबा पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव चंबा में होगा। 23 फरवरी को लोक निर्माण मंत्री प्रातः 10:00 बजे जिला मुख्यालय चंबा के एनआईसी हाल में लोक निर्माण विभाग सर्किल डलहौजी से संबंधित कार्य प्रगति बारे समीक्षा बैठक करने के उपरांत बाद दोपहर 2:00 बजे चंबा से रजेरा के लिए रवाना होंगे। लोक निर्माण मंत्री द्वारा रजेरा में 2:15 बजे सिलाघराट से अयल सड़क के मेटलिंग व टारिंग कार्य, संपर्क सड़क गुवाड, संपर्क सड़क बैली- रजेरा- संगेड तथा त्राला से बरेही सड़क का भूमि पूजन करने के अलावा नाबार्ड के अंतर्गत कांदू पंजोह सड़क का लोकार्पण भी करेंगे। इस के अलावा उनके द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना -3 के अंतर्गत उन्नयन रजेरा-धुलाड़ा सड़क का निरीक्षण भी किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह सांय 4.30 बजे रजेरा से ज्वालामुखी के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, पालकवाह में आरटी-पीसीआर लैबः सत्ती

सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार ऊना – ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिससे 200 बैड को निरंतर ऑक्सीजन की सप्लाई मिल पाएगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रास्ते खोलने में हमारी मदद करें मशीन मालिक, तेल के खर्चे पर दे मशीनें – दान देने से पहले करें सत्यापन, जिससे प्रभावितों को लाभ मिले : जयराम ठाकुर

सेब सीजन के पहले सड़के सही करने के लिए नेता प्रतिपक्ष की लोगों से अपील एएम नाथ। मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायज़ा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर वार्ड नंबर 1 में बरसाती पानी की निकासी न होने का मामला खन्ना ने प्रदेश मानवाधिकार आयोग में दायर की याचिका

गढ़शंकर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 में रोज़े वाली गली जो कि बाजार से होकर रावलपिंडी को जाती है, में बरसाती पानी की निकासी न होने के...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में मिठाई और उपहार बांटे

एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप बालिका आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने आश्रम की बालिकाओं को दीपावली पर्व की...
Translate »
error: Content is protected !!