मां-बाप के बैंक खाते से खरीदा चिट्टा : अभिभावक थाने में तलब; रिश्तेदारों के खातों का भी इस्तेमाल

by
एएम नाथ। शिमला : चिट्टे की तस्करी करने वाले युवा अपने साथ ही परिजनों की मुश्किलें भी बढ़ा रहे हैं और उन्हें पुलिस जांच का सामना करना पड़ रहा है। चिट्टा तस्करी से जुड़े मामलों की छानबीन में सामने आया है कि चिट्टे की अवैध तस्करी में संलिप्त युवा लेनदेन के लिए अपने माता और पिता के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से इनके परिजनों को भी पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह की जांच में पुलिस ने जब वित्तीय जांच और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार जांच को आगे बढ़ाया तो उन्हें कई ऐसे बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है, जिनका इस्तेमाल नशे की खरीद-फरोख्त में हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने हाल ही में कई लोगों को पूछताछ के लिए सदर थाने में तलब किया। इसमें कई महिलाएं और अन्य लोग शामिल हैं।
       पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने नशे के लेनदेन के बारे में अनभिज्ञता जताई। पुलिस को भी पूछताछ के दौरान इस बात का आभास हुआ कि इन लोगों की नशा तस्करी से किसी प्रकार की संलिप्तता नहीं होनी चाहिए लेकिन संदीप शाह से जुड़े बैंक खातों में लेनदेन की बात सामने आ रही थी। कई बैंक खातों में यह रकम हजारों और लाखों में थी। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि किसी का बेटा अपने पिता के बैंक खाते से नशे की खरीद फरोख्त करता था तो किसी ने अपनी मां, भाई और बहन के खातों का इस्तेमाल किया था।
पुलिस को जांच में छह आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है जो चिट्टे की तस्करी के लिए परिजनों के खातों का इस्तेमाल किया था। पुलिस को जांच में छह आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है जो चिट्टे की तस्करी के लिए परिजनों के खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में अभी तक 33 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें सरगना समेत उसके साथी और जिले में नशे की पैडलिंग करने वाले आरोपी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में 400 से अधिक लोगों के नशा तस्करी से जुड़े होने के पुख्ता सुबूत मिले हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

आँखों के सामने हुआ हादसा, घायल महिला को अपनी गाड़ी में बैठा इमरजेंसी वार्ड पहुंचे विधायक डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा :  भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नेता सिर्फ कुर्सियों तक सीमित नहीं होते, बल्कि ज़मीन पर उतरकर इंसानियत की मिसाल भी बनते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूखे से निपटने को तैयार प्रशासन, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश : फसलों को हुए नुक्सान का करें आकलन, पेयजल व्यवस्था भी बनाएं सुचारू

धर्मशाला, 17 फरवरी। उपायुक्त हेम राज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुक्सान का आकलन करने तथा फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों को नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

69 सरकारी स्कूलों में कॉमर्स बंद : 7 जिलों के कई स्कूलों में साइंस स्ट्रीम भी खत्म

हिमाचल प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम को बंद कर दिया गया है। राज्य के उच्च शिक्षा निदेशालय ने 69 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कॉमर्स स्ट्रीम को बंद करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित : डेलॉइट समिट में ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की शिरकत

एएम नाथ।  नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!